Curd - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Curd - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लौकी का रायता Lauki Ka Rayta

लौकी का रायता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।लौकी का रायता बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने में बहुत कम सामग्री और समय लगता है। इसे साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं या पराठे , पूरी के साथ खा सकते हैं।

सामग्री  Ingredients

125 ग्राम लौकी
1 कप दही (200 ग्राम)
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून काला नमक
1 टेबल स्पून हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 टीस्पून घी
1/4 टीस्पून राई
1 पिंच हींग

बनाने की विधि    Method

सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें। इसे कद्दूकस कर लें।

लौकी को उबाल लें। ठंडा होने पर लौकी का पानी निचोड़ दें।

अब किसी गहरे बर्तन में दही को अच्छी तरह से मथ लें। इसमें लौकी काला नमक, हरी मिर्च, जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

तड़का पैन में घी डालकर गरम करें फिर इसमें राई डालें, जब राई चटकने लगे तब गैस बंद कर दें।अब इसमें हींग डालें‌। अब इस तड़के को रायते के ऊपर डाल दें।

सर्विसिंग बाउल में लौकी का रायता निकाल कर ऊपर से लाल मिर्च और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

सुझाव: आप चाहें तो तड़के में राई के जगह जीरा भी डाल सकते हैं।

रायते को फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते हैं। यह और भी स्वादिष्ट लगता है

गाजर का रायता - Gajar ka Raita

रायता एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है। वैसे तो कई तरह के रायते बनाये जाते हैं जैसे - बूंदी का रायता, लौकी का रायता, खीरे का रायता आदि, लेकिन आज हम गाजर और दही को मिक्स करके गाजर का रायता बनायेंगे। यह एक पौष्टिक रेसिपी है। आइए शुरू करते हैं गाजर का रायता बनाना...       


सामग्री

• 250 ग्राम दही (1 कप)
• 1कप कद्दूकस करी हुई गाज़र
• 2 चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
• ¼ छोटा चम्मच काला नमक
• 1छोटा चम्मच भूने जीरे का पाउडर
• ¼ छोटा चम्मच नमक
• ¼ छोटा चम्मच चाट मसाला
• 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• 1 छोटा चम्मच चीनी

तडके के लिए

• 1 चम्मच तेल
• ¼ छोटा चम्मच राई
• 1 पिन्च हींग

विधि

→दही को किसी बर्तन में निकाल के फेट ले।  फेटे हुए दही में चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर, नमक डाल के मिला दे, गाज़र, हरी मिर्च, और हरा धनिया डाल के अच्छे से मिला दे। 
→एक तड़का पैन में तेल डाल के गरम करे फिर राई डाल के तड़कने दे फिर हींग डालकर रायते के ऊपर डाल दे।
→रायते को सर्विसिंग बाउल में निकालकर उपर से कद्दूकस की हुई गाजर और चाट मसाला से गार्निश करें।
→गाज़र का रायता तैयार है पुलाव या बिरयानी या रोटी,पराठा के साथ परोसे।

मखाने का रायता - Makhane ka Raita

सामग्री

• 250 ग्राम ताजा दही
• 2 कप मखाने
• 1 छोटा चम्मच घी
• 1 बड़ा चम्मच चीनी
• ½ छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर

• ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च
• ¼ छोटा चम्मच चाट मसाला
• ¼ छोटा चम्मच काला नमक
• स्वादानुसार नमक
• 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई

बनाने की विधि

→कढ़ाई में घी डाल के गरम करे फिर मखाने डाल के करारे होने तक भून ले, प्लेट में निकाल के ठंडा होने दे, फिर मोटा मोटा कूट ले. 
दही को फेट के किसी कटोरे में निकाल ले. दही में भुना जीरा, लाल मिर्च, काला नमक, नमक, चीनी डाल के अच्छे से मिला दे. 
कूटे हुए मखाने डाल के मिला दे, हरे धनिये और चाट मसाले से सजा के परोसे.

अनन्नास (पाइनएप्पल) रायता - Pineapple Raita

सामग्री

• 2 कप ताज़ा फेटा हुआ दही
• 2 कप बारीक कटा हुआ ताजा मीठा पाइनएप्पल
• 1/2 कप अनार के दाने
• 3-4 चम्मच चीनी
• 1/2 चम्मच भूने जीरे का पाउडर

• 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/4 चम्मच काला नमक
• नमक स्वादानुसार
• 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया

बनाने की विधि

→एक बड़े बर्तन में फेटा हुआ दही डाले उसमे चीनी और नमक,जीरा पाउडर, काला नमक और सफ़ेद नमक मिला के अच्छे से फेट ले. 
फिर उसमे बारीक कटा हुआ पाइनएप्पल और आधा अनार मिला दे, फिर उसे फ्रिज में ठाडा होने के लिए रख दे. 
ठंडा होने के बाद ऊपर बाकी बचा हुआ अनार और हरी धनिया मिला के ठंडा ही परोसे.

दही - Curd

सामग्री 
  • 1/2 लीटर दूध
  • 2 छोटे चम्मच दही 
बनाने की विधि 

  →दूध को उबाल के ठंडा होने दे, जब दूध हल्का गरम हो तो उसमे थोड़ा दही मिला दे, फिर एक दूसरा बर्तन लेकर दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में दो तीन बार डाल दे, फिर दूध को एक बर्तन में करके ढक्कन से बंद करके किसी गरम जगह पर रख दे.  
→5-6 घंटे में दही जम जायेगा फिर दही को फ्रिज में रख दे. ज्यादा देर तक बाहर रखने से दही खट्टा हो जाती है.


फ्रूट्स एंड वेजिटेबल रायता - Fruit & Vegetable Raita

सामग्री

• 1 कप ताज़ा दही
• 1 छोटा सेब कटा हुआ
• 1/2 कप पपीता बारीक कटा हुआ
• 1/2 कप बिना बीजवाले अंगूर कटे हुए
• 1 छोटा खीरा बारीक करा हुआ

• 1/4 कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
• 1 चम्मच चीनी
• 1/2 चम्मच चाट मसाला
• स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि


→दही को चीनी और नमक मिला के फेट ले, अब बड़े बर्तन में सारे फल और सब्जियां मिलाये, उसके ऊपर से दही डाल के मिला दे.
दो घंटे के लिये फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे, ठंडा होने के बाद ऊपर से चाट मसाला छिड़क के ठंडा परोसिये.

ब्रेड का दही वडा - Bread Dahi Vada

आपने दही बडे़ के कई स्वाद चखें होगें, आज हम ब्रेड दही बडा बनायेगें, जिसे बनाना बेहद आसान है।  जो कभी भी तुरत-फुरत में बनाया जा सकता है। आइए शुरू करें ब्रेड दही बडा बनाना... 

सामग्री

• 4-5 ब्रेड स्लाइस
• 1 कप ताजा दही
• 1 चम्मच चीनी
• स्वादानुसार नमक
• 1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
• 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
• 1/4 चम्मच चाट मसाला
• 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया
• 1 चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
• 2 बड़े चम्मच इमली की चटनी

बनाने की विधि


ब्रेड के किनारे काट के निकाल दे, फिर ब्रेड को अपने मनपसंद आकार में गोल या चौकोर काट ले।
दही को चीनी, नमक, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डाल के फेट ले। अब एक सर्विंग बाउल में ब्रेड को सजाये उसके ऊपर से दही डाले, फिर कद्दूकस करा अदरक, हरा धनिया और चाट मसाला छिड़क दे। 
इमली की चटनी डाल के ठंडा ठंडा दही वडा परोसिये। 

केले के दही बडे - Kele Ke Dahi Bade

सामग्री

• 4-5 कच्चे केले
• 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
• 1-2 कटी हुई हरी मिर्च
• 1 चम्मच अदरक कद्दूकस करा हुआ
• 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
• स्वादानुसार नमक
• तलने के लिए तेल

दही के लिए

• 300 ग्राम ताज़ा दही
• 2 चम्मच चीनी
• 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
• 1/4 चम्मच चाट मसाला
• 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 1 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
• काला और सफ़ेद नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

→केले को कुकर में डाल के एक सीटी आने तक उबाल ले. ठंडा होने के बाद छील के मसल ले. मसले हुए केले में हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर मिला के आटे की तरह गूंध ले. इस मिश्रण से सामान आकर के 10-12 बड़े बना ले, कढाई में तेल गरम करे और बडो को सुनहरा होने तक तल ले, सारे बड़े इसी तरह से तल ले, दही को चीनी और नमक डाल के मथ ले. 
अब एक सर्विंग प्लेट में थोडा दही डाले फिर उसके ऊपर केले के बड़े सजा दे फिर ऊपर से और दही डाल दे, ऊपर से जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला और हरा धनिया डाल के परोसे.

खीरे का रायता - Kheere ka Raita

रायता तो कई तरह से बनाए जाते हैं, लेकिन सबसे आसान और कम समय में बनने वाला जो रायता है वह है खीरे का रायता। इसे तुरत-फुरत में बनाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में खीरे का रायता हमारे शरीर को ठण्डक पहुँचाने का काम करता है।  

सामग्री 

• दही 1 कप ( 200 ग्राम)
• खीरा 1मीडियम आकार का
• हरी मिर्च 1 बारीक कतरी हुई
• लाल मिर्च (1/4 छोटी चम्मच से कम)
• नमक स्वादानुसार
• काला नमक 1/4 छोटी चम्मच
• भुना जीरा के पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
• हरा धनियां 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

बनाने की विधि

→सबसे पहले खीरे को छीलिये, दोनों तरफ से आधा आधा इंच काट कर निकाल दीजिये, धो कर, कद्दूकस कर लीजिये।
दही को फैंट का 1/4 कप पानी मिला दीजिये।

→कद्दूकस किया हुआ खीरा, हरी मिर्च,लाल  मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरा धनियां और आधा भुना हुआ जीरा, दही में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये। 
→आपका खीरे का रायता तैयार है। 
→रायते को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से बचा हुआ, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और हरी धनिया डाल कर सजाइये। 
खीरे का रायते को खाने के साथ परोसिये। 

दही बडा - Dahi Vada

दही बडा या दही भल्ला उत्तर भारतीय व्यंजन है, फिर भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है। उत्तर भारत में इसे खजूर व इमली की चटनी के बिना ही सर्व किया जाता है, जिसे दही भल्ला कहा जाता है। जबकि पश्चिम भारत में इसे खट्टा मीठा फ्लेवर के साथ सर्व किया जाता है, जिसे दही बडा़ कहते हैं। यह बहुत ही पौष्टिक व स्वादिष्ट व्यंजन है। चलिए शुरू करे दही बडा़ बनाना..... 

सामग्री

• उरद की दाल - 1 कप 
• दही - 3 कप
• नमक - स्वादानुसार
• चीनी -  2 टेबल स्पून
• हींग - 1पिंच
• किशमिश - 1 बड़ी चम्मच
• काजू - 1 बड़ी चम्मच(बारीक कटा हुआ) 
• भुना हुआ जीरा - 1 बड़ी चम्मच(पीसा हुआ) 
• लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• तेल - तलने के लिये
• हरा धनिया - 1 चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले दाल को धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये।  

दाल में से पानी निकाल दीजिये और हींग के साथ हल्की सी दरदरी पीस लीजिए। बिना पानी के ही दाल को पीसे। 

दाल में एक चौथाई छोटी चम्मच नमक मिलाकर अच्छी तरह दाल फ्लपी होने तक फेंट लीजिये। पानी से भरे बर्तन में डाल के देख लीजिए अगर दाल पानी पर तैर जाये तो दाल बड़े बनाने के लिए तैयार है। 

एक कढ़ाई में बड़े तलने के लिये तेल डालिये और गरम कीजिये।

हाथ में दाल लेकर उसमें किशमिश, और काजू को बीच में डालकर दाल उठाकर बन्द कर दीजिये।  बड़े को उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिये, हल्के हाथ से बडे कड़ाई में डालिये। आप चाहें तो किसी पालथीन शीट पर बडे बनाकर तेल में डाले। 
कढाही में जितने बडे आ सके उतने बडे डालें। लगभग 4 या 5 दही बड़े एक बार में तले जा सकते हैं। बडो को पलट पलटकर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तलिये। उन्हें कढाही से निकाल कर प्लेट में रखिये, सारे दही बड़े इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये।  आँच पहले धीमी फिर मधयम रखें। 

अब एक बड़े बर्तन में गुनगुने पानी में नमक मिला कर सारे बड़े पानी में भिगो दीजिए 15-20 मिनट में दही बड़े पानी में भीग कर नरम हो जायेंगे, अब एक-एक  बड़ा पानी से निकालिये और हथेली से दबाकर अतिरिक्त पानी को निकाल दें और दूसरे बर्तन में रख दीजिए। 

अब दही को मथ लीजिये और आधा चम्मच नमक और चीनी मिला लीजिये।  

एक प्लेट में बड़े रखिए फिर दही कोबड़ों के ऊपर डाल दीजिये। ऊपर से हरी चटनी,  काला नमक, भुना हुआ जीरा, लाल मिर्च बुरक दीजिये। फिर इमली की चटनी डालकर हरे धनिये से सजा कर दही बडे सर्व करें। 

बूंदी का रायता - Budi ka Raita

सामग्री

• दही 200 ग्राम
• बेसन की बूदीं 50 ग्राम (आधा छोटी कटोरी )
• भुना हुआ जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच
• हरी मिर्च (1 बारीक कटी हुई )
• चीनी 1 चम्मच
• हरा धनिया 1 चम्मच
• नमक स्वादानुसार

विधि

रायते की बूंदी को 5 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगोयें. छननी से छान कर पानी हटा दें.
→दही को अच्छे फैंट लें, बूंदी दही में मिला दें.
नमक, चीनी, हरी मिर्च और भुना जीरा मिला दे.
हरा धनिया से सजा के परोसे.