Daal - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Daal - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सांभर - Sambhar

सांभर एक साउथ इंडियन डिश है, लेकिन अब यह पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया है। सांभर बहुत ही टेस्टी व हेल्दी डिश है क्योंकि इसे अरहर की दाल व कई तरह के सब्जियों को डालकर बनाया जाता है। जो कि प्रोटीन व विटामिन्स से भरपूर होता है। सांभर को इडली, डोसा, बडा व चावल के साथ भी खाया जाता है। सांभर बनाना बहुत ही आसान है तो चलिए शुरु करते हैं सांभर बनाना.... 

समाग्री  Ingredients
1/2 कप अरहर की दाल
2-3 टमाटर
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा
10-12 बीन्स
1-2 बैंगन
150 ग्राम लौकी
1-2 सहजन
2 टेबल स्पून हरा धनिया 
10-12 करी पत्ता
1/4 टीस्पून हल्दी 
1/4 टीस्पून मेथी
1/2 टीस्पून राई
1 पिंच हींग
2 टेबल स्पून इमली का पल्प
नमक स्वादनुसार
3 टेबल स्पून तेल

मसाला बनाने के लिए
1टीस्पून चना दाल
1टीस्पून उड़द दाल
1/2 टी स्पून मेथी
1/2 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून सरसो 
2 टीस्पून साबुत धनिया
2 लाल मिर्च
8-10 काली मिर्च
2 बड़ी इलायची
2-4 लौंग
1/2 इंच का टुकड़ा दालचीनी

बनाने की विधि   Method
सबसे पहले दाल धोकर आधे घण्टे के लिए भिगोकर रख दें। कुकर में दाल, हल्दी, एक कप पानी और नमक डाल कर गैस पर मीडियम आँच पर रख दें। 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर खत्म होने के बाद दाल को मैश कर लें। 
अब सब्जियों को धोकर छोटे छोटे टुकड़े में काट लें।किसी पैन में सारी सब्जियां,थोड़ा सा नमक और एक कप पानी डाल कर हल्का नरम होने तक उबलने के लिए ढक कर मीडियम आँच पर रख दें। 
जब तक सब्जियां उबल रही हैं तबतक मसाले तैयार कर लेते हैं, इसके लिए पैन या फिर किसी तवे पर मसाले बनाने की सारी समाग्री को डाल कर धीमी आँच पर भून लें। इन्हें किसी प्लेट में निकाल कर ठण्डा होने के लिये रख दें। ठण्डा होने के बाद मिक्सी के जार में डालकर महीन पीस लें। 
अब सब्जियों को चैक कर लें सब्जी नरम हो गयी हैं तो गैस बन्द कर दें नहीं तो 1-2 मिनट और पका लें। 
एक गहरे पैन में तेल डाल कर गरम करें सरसों और मेंथी डालकर चटकाये। करी पत्ते और हींग भी डाल दें। इसमें हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालकर भूनें। अब इसमें पीसे हुए मसाले डालकर तेल अलग होने तक मीडियम आँच पर भूनें। इसमें पकी हुई सब्जी और 2 कप पानी डालकर ढक कर उबलने दें। अब इसमें दाल, इमली का पल्प और एक कप पानी डालकर उबलने दें। उबाल आने के बाद ढक कर धीमी आँच पर 5 मिनट और पका लें। 
गैस बन्द कर दें। कटी हुई हरी धनिया मिला दें। आपका सांभर बन कर तैयार है, इसे इडली या डोसा के साथ गरमा गर्म सर्व करें। 

सुझाव 
1.सांभर में आप अपनी मनपसंद सब्जियां डाल सकती हैं। 
2.प्याज डालना चाहती हैं तो मसाले भूनने समय एक बारीक कटे प्याज को टमाटर के साथ ही भून लें। 
3.वैसे तो दाल व सब्जी का साथ डालकर ही सांभर बनाया जाता है। आप चाहें तो सब्जियों को उबालने की जगह हल्का भून लें। फिर मसाला भूनने के बाद सब्जी, मसाले और पानी को मैश की हुई दाल में डालकर एक सीटी आने के बाद धीमी आँच पर 5 मिनट और पका लें। 4.आप चाहें तो रेडीमेड सांभर मसाला डाल सकती हैं। 

ढोका दलना Dhoka Dlana

ढोका दलना एक प्रसिद्ध व पारम्परिक बंगाली व्यंजन है। इसमें चने की दाल को पीसकर केक (ढोका) बनाया जाता है। इसके टुकड़े करके फ्राई करते हैं। दलना यानी कि ग्रेवी जो टमाटर व मसालों से तैयार किया जाता है। फिर फ्राई टुकड़े को ग्रेवी में डाल कर ढोकला दलना तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि इसे बिना लहसुन व प्याज के बनाया जाता है। इसलिए इसे पूजा के समय भी बनाया जाता है।

सामग्री  Ingredients

ढोका के लिए

1 कप चना दाल
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
1/2 टीस्पून जीरा
2 हरी मिर्च
2 पिंच हींग
2 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक

दलना(ग्रेवी) के लिए

2 बड़े टमाटर
2 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
1/2 टी-स्पून जीरा
1/2 टी-स्पून जीरा पाउडर
1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टेबल स्पून घी
1/2 टी-स्पून गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 पिंच हींग
तेल तलने के लिए और मसाला भूनने के लिए
स्वादानुसार नमक

नाने की विधि  Method

सबसे पहले चना दाल को धो कर 4-5 घंटे के लिए भिगो दे, फिर दाल , अदरक वाली हरी मिर्च को बारीक पीस ले। थोड़ा पानी डाल दें दाल अच्छे से पीस जायेगा।

अब एक कढाई में दो चम्मच तेल गरम करे और जीरा चटकाए  हींग और हल्दी डाले फिर पिसी हुई दाल और नमक डाल दे। इसे ‌लगातार चलाते हुए भूने, जब दाल भुन के पक जाये और उसका पानी सूख जाये तब गैस बंद कर दे। लगभग 10   मिनट तक पकाएं।

अब एक बड़ी थाली में तेल लगा ले और दाल को उसके ऊपर करीब आधा इंच पतला फैला दे, और ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद डायमण्ड शेप या मनचाहे शेप में टुकड़े काट ले, फिर एक कढाई में तेल गरम करे और दाल के टुकडो को उसमे डाल कर हल्का सुनहरा होने तक तल ले, सारे टुकड़े इसी तरह से तल के अलग रख ले।

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लें।
अब एक कढाई में दो चम्मच तेल गरम करे, फिर जीरा डाले, हींग डाले, फिर पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल के भूने, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डाल कर तेल के अलग होने तक भूनें। इसमें नमक भी डाल दें।

फिर 2 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर उबलने दे, उबलने के बाद तले हुए टुकड़े डाले और करीब 5-6 मिनट तक और पकाए, गरम मसाला डाल के गैस बंद कर दे।

लिजिए तैयार है ढोका दलना। इसे सर्विसिंग बाउल में निकाल कर  ऊपर से हरी धनिया से सजाकर चावल के साथ सर्व करें।

शाही दाल - Shahi Daal

सामग्री 

  • मूँग की धुली दाल 1/4 कप
  • उड़द की धुली दाल 1/4 कप
  • चने की दाल 1/4 कप
  • अरहर या तुवर दाल 1/4 कप
  • पिसी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच
  • अदरक 2 चम्मच कद्दूकस करी हुई
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • हींग 1 चुटकी
  • सूखी साबुत मिर्ची 2-3
  • लौंग 3-4
  • हरी इलायची 2
  • दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
  • तेजपत्ता 2
  • टमाटर 5-6 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई
  • तेल या घी 4 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया 2 चम्मच बारीक कटी हुई
  • नींबू का रस 2 चम्मच

बनाने की विधि


→चारो दालों को साफ पानी से धोकर चार कप पानी में एक घंटे तक भिगोयें, दाल में हल्दी और नमक डाल कर उसे कुकर में गैस पर चढ़ा दे, एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 10 मिनट और पकाए, कुकर ठंडा होने दे.
कुकर ठण्डा होने पर खोल कर दाल को चमचे से मैश करे, अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोडा गरम पानी मिला दे.
→एक पैन में तेल गर्म करें उसमें जीरा, हींग, लाल मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, छोटी इलायची, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डाल कर भूनें टमाटर गलने तक पकाए, अब लाल मिर्च पाउडर भी मिला दे, फिर उसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं एक उबाल आने तक पकाए. फिर गैस बंद करके उसमे नींबू का रस और हरा धनिया दाल दें, दाल तैयार है.

मिक्स दाल - Mix Daal

सामग्री 

  • मूँग की धुली दाल 1/4 कप
  • उड़द की धुली दाल 1/4 कप
  • चने की दाल 1/4 कप
  • अरहर या तुवर दाल 1/4 कप
  • पिसी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच
  • अदरक 2 चम्मच कद्दूकस करी हुई
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • हींग 1 चुटकी
  • सूखी साबुत मिर्ची 2-3
  • लौंग 3-4
  • हरी इलायची 2
  • दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
  • तेजपत्ता 2
  • टमाटर 5-6 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च 2-3 बारीक कटी हुई
  • तेल या घी 4 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया 2 चम्मच बारीक कटी
  • हुई
  • नींबू का रस 2 चम्मच

बनाने की विधि


→चारो दालों को साफ पानी से धोकर चार कप पानी में एक घंटे तक भिगोयें, दाल में हल्दी और नमक डाल कर उसे कुकर में गैस पर चढ़ा दे, एक सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 10 मिनट और पकाए, कुकर ठंडा होने दे.
कुकर ठण्डा होने पर खोल कर दाल को चमचे से मैश करे, अगर दाल ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोडा गरम पानी मिला दे.
→एक पैन में तेल गर्म करें उसमें जीरा, हींग, लाल मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, छोटी इलायची, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डाल कर भूनें टमाटर गलने तक पकाए, अब लाल मिर्च पाउडर भी मिला दे, फिर उसमें उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं एक उबाल आने तक पकाए. फिर गैस बंद करके उसमे नींबू का रस और हरा धनिया दाल दें, दाल तैयार है.

मसूर पालक दाल - Masoor Palak Daal (Lentil - Spinach Daal)

मसूर की दाल तो प्रोटीन से भरपूर होता ही है लेकिन पालक इसके पोषक तत्वों को और बढ़ा देता है। मसूर पालक दाल प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है। यह बहुत ही हेल्दी रेसिपी है। टमाटर और अमचूर इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है। आइए जानें इसे बना) ने की विधि...

सामग्री (Ingredient) 

  • 1कप धुली मसूर की दाल
  • 1 कप बारीक कटी हुई पालक 
  • 2 छोटे चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी 
  • 1इंच अदरक
  • 6कली लहसुन 
  • 4हरी मिर्च 
  • ½ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • ½ कप बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

बनाने की विधि (How to Make)

सबसे पहले मसूर दाल को धोकर 1 कप पानी के साथ कुकर मेंदो सीटी आने तक पका लें। 

अब लहसुन अदरक हरी मिर्च का पेस्ट बना लें।

फिर गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दें। 

एक कढाई में  तेल डाल के गरम करे, जीरा डाले फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का पेस्ट डाल के कुछ देर और भुने, टमाटर और पालक डाल के कुछ देर भुने फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर भूनें। 

अब इसमें उबली हुई दाल और पिसी खटाई डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर दाल जितनी गाढी या पतली करनी है उस हिसाब से पानी डालकर उबाल आने तक पकाएं।

अब आपकी दाल बनकर तैयार है। गरम दाल को रोटी नान या चावल के साथ परोसे। 



दाल मखानी - Daal Makhani

सामग्री

1 कप साबुत उड़द(रात भर पानी में भिगो कर रखे हुए)
• 2 बड़े चम्मच चने की दाल
• 2 बड़े चम्मच राजमां (रात भर पानी में भिगो कर रखे हुए)
• एक बड़ा चम्मच घी या तेल
• 5 कप पानी
• नमक स्वादानुसार

तडके के लिए

• 2 सूखी लाल मिर्चें
• जीरा आधा चम्मच
• हींग २ पिंच
• अदरक का एक इंच का टुकड़ा
• लहसुन की 4 कलियां
• 4 टमाटर (प्यूरी बनाए हुए)
• एक बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
• 3 बड़े चम्मच घी या तेल
• 2 चम्मच धनिया पाऊडर
• आधा चम्मच गर्म मसाला
• 2 बड़े चम्मच मक्खन
• एक-चौथाई ताजा मलाई या क्रीम (अच्छी तरहसे फैटी हुई)


बनाने की विधि


→दालों को अच्छी तरह साफ करें, दाल तथा राजमां को रात भर के लिए भिगो कर रखें. 
अदरक तथा लहसुन को ग्राइंड करके पेस्ट बना लें भिगोई हुई दालों में से पानी निकाल दें और 6 कप ताजा पानी इनमें डालें एक बड़ा चम्मच घी, नमक, आधा अदरक, लहसुन का पेस्ट तथा लाल सूखी मिर्चों के साथ दोनों दालों को प्रैशर कुकर में पकाएं, बचा हुआ पेस्ट एक तरफ रख दें, पहली सीटी के बाद 40 मिनट तक धीमी आंच पर कुकर को रखें, फिर इसे आंच पर से हटा लें. कुकर ठंडा होने पर खोल कर दालो को थोड़ा सा मैश करके एक तरफ रख दें, घी को गर्म करें इसमें जीरा और हींग डाले, जीरा पकने के बाद प्यूरी किए हुए टमाटरों को इसमें मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक ये सूख न जाये, अब इसमें बचा हुआ अदरक व लहसुन का पेस्ट, गर्म मसाला तथा धनिया पाऊडर डालें. तब तक पकाएं जब तक घी अलग न हो जाए.
इसमें कसूरी मेथी मिलाएं और एक-दो मिनट के लिए और पकाएं. अब इसमें उबली हुई दाल को मिला दे, मक्खन भी मिला दे 20-25 मिनट तक धीमी आंच पर एक करछी से दाल को हिलाते हुए मैश करती रहें फैटी हुई क्रीम भी मिलाए 15-20 मिनट और धीमी आंच पर पकाएं ताकि सही रंग मिल सके इसे आंच से उतार दें, गर्मागर्म रोटी और चावल के साथ परोसिये.

चैनसू - Chansu

सामग्री

  • 1 कप काली उरद
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 4 -5 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 4-5 काली मिर्च
  • 4-5 लाल मिर्च
  • 1 चुटकी हींग
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3 कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई

 बनाने की विधि

→एक लोहे की या कोई भी भारी कढाई को गैस पर रख के गरम करे, गरम कढाई में उरद डाल के धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक या खुशबू आने तक भूने फिर गैस बंद करके डाल को ठंडा होने दे. 
ठंडी होने के बाद उरद को मिक्सी में डाल के दरदरा पीस ले. अब कढाई में तेल डाल के गरम करे, फिर लहसुन डाल के गुलाबी होने तक भूने. जीरा, हींग, लाल मिर्च और काली मिर्च डाल के कुछ सेकेंड्स तक भूने. फिर उरद का पाउडर डाल के 1-2 मिनट तक भूने. फिर हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर, नमक और पानी डाल के उबलने दे, ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 20-25 मिनट या दाल के पूरी तरह से गलने तक पकाए. पकने के बाद ऊपर से गरम मसाला डाल के अच्छे से मिला दे. 
गैस बंद करके हरे धनिये से सजा के गरम गरम चैनसू चावल के साथ  परोसिये.

मिक्स दाल बिना प्याज़ लहसुन की - Mix Daal Bina Pyaaj Lahsun ki

सामग्री

  • ½ कप काबुली चना (रात भर पानी में भीगा के)
  • 2 बड़े चम्मच चना दाल
  • 2 बड़े चम्मच धुली मसूर दाल
  • 2 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल
  • ½ कप कटे हुए टमाटर
  • 2 कप बारीक कटी हुई पालक
  • 1 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
पीसने की सामग्री
  • 2 बड़े चम्मच काजू
  • 1 छोटा चम्मच खसखस
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस करा हुआ नारियल
  • 2-3 कश्मीरी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच कालीमिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 3-4 लौंग
  • 1 छोटा चम्मच समूची धनिया

बनाने की  विधि

→पीसने की सारी सामगी को मिला के पर्याप्त पानी मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
सारी दालों को मिला के धोकर पानी में 1 घंटे के लिए भीगा दे. भीगे हुए काबुली चने, दालों को धोकर कुकर में डाले साथ में हल्दी, नमक और दो कप पानी डाल के 2 सीटी आने तक पकाए फिर गैस धीमी कर के 2-3 मिनट और पकाए, गैस बंद करके कुकर ठंडा होने दे. 
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, पिसा हुआ पेस्ट डाल के तेल छोड़ने तक भूने, टमाटर और थोडा नमक डाल के गलने तक पकाए, पालक डाल के कुछ और देर भुने फिर उबली हुई दाल डाल दे 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे. फिर चीनी और नीबू का रस डाल के अच्छे से मिला दे,गैस बंद कर दे. गरमागरम दाल रोटी या फिर जीरा राइस के साथ परोसे.

मसाला चना दाल - Masala Chana Daal

मसाला चना दाल एक नार्थ इन्डियन डिश है। मसाला चना दाल लगभग हर घर का फेवरेट होता है।  चना दाल को जीरा राइस, बासमती राइस के साथ खाना में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। चलिए शुरू करते हैं मसाला चना दाल बनाना....


सामग्री

चने की दाल - 1 कप 
घी - 2 टेबल स्पून
हींग - 2 पिंच
प्याज   - 1(बारीक कटा हुआ) 
टमाटर - 1(बारीक कटा हुआ) 
हरी मिर्च - 2(चीरा लगा हुआ) 
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
लौग   - 2 
बड़ी इलाइची - 1 
हल्दी पाउडर - 1/2छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1/4छोटी चम्मच
गरम मसाला - 1/4छोटी चम्मच
हरा धनियां - 1टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

बनाने की विधि

सबसे पहले दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये।दाल को पानी से निकालिये और धो लिजिए।
 
 कुकर में घी डालकर गरम करें इसमें जीरा डालकर चटकाए। फिर लौंग, इलायची डाल कर भूनें। फिर हरी मिर्च डालें फिर प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें। अब इसमें कुटा हुआ अदरक लहसुन डालकर भूनें। 

फिर इसमें टमाटर डाल कर गलने तक भूनें। अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर भूनें।

अब इसमें दाल, गरम मसाला,नमक औरएक गिलास पानी डाल कर कुकर बंद कर दें। कुकर में 2 सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर दाल को 10 मिनिट पकने दीजिये।गैस बन्द कर दीजिये।अब प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर को खोलिए। दाल को कलछुल की सहायता से अच्छी तरह से मिला दें। 

यदि आपको दाल गाढ़ी लगे तो आवश्यकतानुसार गरम पानी मिला लीजिये,उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक दाल पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये।दाल में आधा हरा धनिया मिला दीजिये। 

आपकी चने की दाल तैयार है, दाल को बाउल में निकाल कर, हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये।गरमा गरम चने की दाल रोटी या चावल के साथ परोसिये।