Rice - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rice - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जीरा राइस - Jeera Rice

जीरा राइस उत्तर भारत का पसंदीदा चावल है। जीरा राइस बहुत ही कम मसालों के साथ बनाया जाने वाला चावल है। यह बहुत ही कम समय में बन जाता है।

सामग्री

1 कप बासमती चावल
2 बड़े चम्मच देशी घी
1 छोटी चम्मच जीरा
1 बड़ी इलायची
2 -3 लौंग
5-6 काली मिर्च
1 तेजपत्ता
स्वादानुसार नमक
1.5 कप पानी
गार्निश के लिए नींबू स्लाइस

बनाने की विधि

सबसे पहले चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर इसका पानी निकालकर रख दें।

कुकर में घी डालकर गर्म करें इसमें      तेजपत्ता,जीरा,इलायची के दाने, लौंग, काली मिर्च डालकर भूनें।
अब इसमें चावल डालकर भूनें। चावल भूनने के बाद इसमें नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से चलाकर ढक्कन बन्द कर दें।
कुकर में सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दें।
अब कुकर की सीटी उठाकर प्रेशर निकाल दें। अब ढक्कन खोलें। आपकी जीरा राइस बनकर तैयार है। इसे सर्विसिंग प्लेट में निकाल कर नींबू की स्लाइस से गार्निश करके जीरा राइस को अपनी मनपसंद ग्रेवी वाली सब्जी या दाल के साथ खायें।

फ्रूट पुलाव - Fruit Pulav

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा
  • 4-5 लौंग
  • ½ छोटा चम्मच कालीमिर्च
  • 2-3 हरी इलाइची
  • 2 तेज पत्ता
  • 2 बड़ा चम्मच काजू
  • 2 बड़ा चम्मच बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • ½ सेब बारीक कटा हुआ
  • ½ कप अनानास बारीक कटी हुई
  • 2 बड़ा चम्मच घी
  • 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • केसर के कुछ धागे
  • 1 बड़ा चम्मच गुनगुना दूध
  • 1 चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक

विधि


→चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे, चावल को दो कप पानी, इलाइची, लौंग, तेजपत्ता, कालीमिर्च, दालचीनी, और एक चम्मच घी डाल के पका ले, चावल पकने के बाद खिला खिला होना चाहिए. 
पानी चावल के हिसाब से कम ज्यादा कर सकते है. चावल पकने के बाद, कढाई में बचा हुआ घी डाल के गरम करे, हरी मिर्च डाल के भुने, फिर काजू बादाम, किशमिश डाल के भूने, फिर कटे हुए फल और चावल डाल के मिला दे. 
नमक और केसर वाल दूध डाल के कुछ देर भूने, फिर गैस बंद कर दे. गरमागरम फ्रूट पुलाव अपने मनपसंद रायते के साथ  परोसिये.

ग्रीन फ्राइड राइस - Green Fried Rice

सामग्री

  • 2 कप पके हुए बासमती चावल
  • 4-5 हरी गोभी के टुकड़े
  • 4-5 बीन्स बारीक कटी हुई
  • ½ कप पालक बारीक कटी हुई
  • ½ कप हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • ¼ कप अंकुरित मूंग
  • ½ कप प्याज़ कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च छोटे टुकडो में कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 3 बड़े चम्मच ग्रीन चिली चटनी
  • स्वादानुसार नमक

विधि 

→कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे प्याज़ डाल के कुछ देर भूने फिर कटी हुई हरी गोभी, अंकुरित मूंग और बीन्स डाल के हल्का मुलायम होने तक पका ले| कटा हुआ पालक, हरा प्याज़ और शिमला मिर्च डाल के थोड़ी देर और पकाए, फिर पका हुआ चावल डाल के अच्छे से मिला दे, नमक और चिली सॉस डाल के अच्छे से मिला के 1-2 मिनट के भून के गैस बंद कर दे.
ग्रीन फ्राइड राइस तैयार है गरम गरम सर्वे करे.

सादा पुलाव - Sada Pulav

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • 2 प्याज़ पतले और लम्बे स्लाइस में कटे हुए
  • 2 हरी इलाइची
  • 2-3 लौंग
  • 6-8 काली मिर्च
  • ¼ चम्मच हल्दी
  • 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
  • 1 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच घी या तेल
  • 2 कप गरम पानी
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि


→चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे, एक गहरे बर्तन में तेल या घी डाल के गरम करे, जीरा और सारे खड़े मसाले डाल के भूने,फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, हल्दी और चावल डाल के कुछ देर भूने, फिर गरम पानी और नमक डाल के धीमी आंच पर चावल पकने तक पकाए.
→नीबू का रस डाल के गैस से उतार ले, गरम गरम पुलाव किसी भी करी या राइता के साथ परोसिये.

हरे मटर का पुलाव - Hare Matar ka Pulav

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • ताजे मटर १/२ कप
  • लौग 3-4
  • दालचीनी 1" इंच
  • हरी इलाइची 2-3
  • तेज पत्ता 2
  • प्याज़ 1 बड़ा (कटा हुआ )
  • हरी मिर्च 2-3 लम्बाई में कटी हुई
  • अदरक लहसुन पेस्ट 1 चम्मच
  • ताजे पुदीना के पत्ते ¼ कप
  • पानी 2 कप
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि


→चावल को साफ करके धोकर एक घंटे के लिए भीगा दे,अब एक कुकर में तेल डालकर गरम करे लौंग, इलाइची, तेजपत्ता, दालचीनी, डाले और पकने दे. अब कटा हुआ प्याज़ डाले और सुनहरा होने तक भूने, हरी मिर्च भी डाल दे, प्याज़ भूनने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दे और 2 मिनट तक भूने, हरे मटर और पुदीना मिला कर दो मिनट तक और भूने, भीगे हुए चावल मिला कर 2-3 मिनट और भूने.
→अब दो कप पानी और स्वादानुसार नमक मिला के उबलने दे, एक उबल आने के बाद कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पकाए. 
→कुकर ठंडा होने पर गरमागरम मटर पुलाव अपनी मनपसंद करी या फिर रायता के साथ परोसिये.

पालक राइस - Palak Rice

पालक से कई तरह के डिश बनाये जाते हैं जैसे - पालक पनीर, पालक साग, पालक पराठा आदि। लेकिन आज हम पालक को चावल के साथ मिलाकर पालक राइस बनाएगें जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी डिश है। आइए शुरू करें पालक राइस बनाना...


सामग्री   

  • 1 कप बासमती चावल (धोकर 30 मिनट भिगाए हुए)
  • 2 कप पालक बारीक कटी हुई 
  • 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 टमाटर बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1-2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच नीबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • 2 कप पानी

बनाने की विधि🔜🔜

बसे पहले चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भीगो दे। 

प्रेशर कुकर में तेल डाल के गरम करे, गरम तेल में जीरा डाले,जीरा पकने के बाद प्याज डाल के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें  फिर अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाल के कुछ मिनट और भूनें टमाटर डाल के गलने और तेल छोड़ने तक भूनें।

फिर बारीक कटा हुआ पालक और नमक डाल के पकाए पालक के पकने के बाद, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिलाकर भूनें , फिर चावल डालकर 2मिनट भूनें अब  इसमें पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके ढक्कन बन्द करके 2सीटी आने तक पकने दें। 

जब भाप निकल जाए तब ढक्कन खोलें।  पालक राइस को प्लेट में निकाल कर ऊपर से नींबू निचोड़ दें। गरमागरम पालक राइस को दाल या सब्जी के साथ सर्व करें। 

वेजिटेबल तहरी - Vegetable Tahri

सामग्री 

  • 2 कप चावल
  • 2 कप मिली जुली सब्जियाँ कटी हुई (गोभी, मटर, गाजर, आलू)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 ½ चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ी इलाइची
  • 3-4 लौंग
  • 2 तेज पत्ते
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 4 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक बारीक कटी हुई 

परोसने के लिए

  • घी
  • हरी चटनी
  • पापड़
  • रायता

बनाने की विधि

→चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगो दे, सब्जियों को छोटे छोटे टुकडो में काट ले, कुकर में तेल डाल के गरम करे, हींग, जीरा बड़ी इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डाल के पकाए, प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ देर भूने, टमाटर डाल के गलने तक पकाए.
→सब्जियां डाल के कुछ देर भूने चावल और सारे मसाले डाल के कुछ मिनट तक भूने, नमक और पानी डाल के कुकर का ढक्कन बंद कर दे, एक सीटी आने के बाद गैस बंद करदे और कुकर की भाप निकलने के बाद कुकर को खोले, अच्छे से मिला के सर्विंग प्लेट में डाले, ऊपर से एक चम्मच घी डाले, हरी धनिया और अदरक से सजा के हरी चटनी, पापड़ और रायते के साथ परोसिये.

तवा पुलाव - Tawa Pulav

सामग्री

  • 1 कप बासमती चावल
  • ½ कप उबले हरे मटर
  • ½ कप गाजर (बारीक कटी और उबली हुई)
  • ½ कप शिमला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • ½ कप पनीर (छोटे चौकोर टुकडो में कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 मध्यम आकार का प्याज़ (लम्बाई में कटा हुआ)
  • 1 मध्यम आकार का टमाटर ( छोटे टुकडो में कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¾ छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)

बनाने की विधि


→चावल को धोकर पानी में आधे घंटे के लिए भीगा दे, फिर 1 ½ कप पानी, एक छोटा चम्मच तेल और नमक डाल के पका ले, ज्यादा  नहीं पकाना है थोडा खिला खिला पकाए, चावल को किसी थाली में डाल के फैला दे जिससे ठंडा हो जाये.
→अगर पुलाव में पनीर डालना है तो पनीर को तेल में डाल के हल्का सा तल के अलग रख ले, किसी फ्राइंग पैन या बड़े तवे के ऊपर तेल डाल के गरम करे, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के थोडा भूने, प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, शिमला मिर्च डाल के हल्का मुलायम होने तक पकाए, टमाटर डाल के गलने तक पकाए, गाजर और मटर मिला के अच्छे से भूने अगर पनीर मिलाना है तो वो भी मिला दे|
→हल्दी, जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर नमक और पाव भाजी मसाला डाल के अच्छे से मिला दे, पका हुआ चावल डाल के मिक्स कर दे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूने फिर गैस बंद कर दे,
→पुलाव को हरी धनिया से गार्निश करे, गरम गरम तवा पुलाव हरी धनिया की चटनी और रायते के साथ परोसिये.

मशरुम पुलाव - Mushroom Pulav

सामग्री 

  • 1 कप बासमती चावल
  • 200 ग्राम मशरूम (पतले पतले कटे हुए)
  • 1/2 कप मटर (ताजे या फ्रोजेन)
  • 1 बड़ा प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • 1-2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस करा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन (कद्दूकस करा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच काला जीरा
  • 2 बड़ी इलाइची
  • 2 इंच का टुकड़ा दालचीनी
  • 3-4 लौंग
  • 2 तेजपत्ते
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच पुदीना बारीक कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • 2 बड़े चम्मच काजू (घी में भूने हुए)
  • स्वादानुसार नमक
  • 2-1/2 (ढाई) कप पानी

 बनाने की विधि 


→चावल को धोकर पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दे, फिर पानी निकाल के एक तरफ रख दे. 
मशरूम को पतले टुकडो में काट ले. एक गहरे बर्तन में तेल या घी डाल के गरम करे, जीरा डाल कर भूने जीरा के बाद, तेज पत्ता, इलाइची, दालचीनी, लौंग डाल के भूने, फिर कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालके कुछ देर और भूने, फिर कटा हुआ मशरूम और हल्दी डाल के भूने. 
मशरूम काफी पानी छोड़ता है, जब मशरूम का का सारा पानी सूख जाये तब हरे मटर मिला के 2 मिनट तक और भूने, भीगा हुआ चावल मिला के कुछ देर तक भूने, फिर नमक, गरम मसाला मिला दे. कटी हरी धनिया, पुदीना और पानी मिला के उबलने दे. फिर गैस धीमी करके चावल के पूरी तरह से पकने तक पकाए. गैस बंद करके, भूने हुए काजू और धनिये से सजाये. 
गरम पुलाव प्याज़ के रायते के साथ परोसे.

सोया बड़ी बिरयानी - Soya Badi Biryani

सामग्री

  • 1 कप बिरयानी राइस
  • 1/2 कप सोया बड़ी
  • 5 छोटी इलायची
  • 1 इंच का टुकड़ा दाल चीनी
  • 8 लौंग
  • 1/4 चम्मच शाहजीरा
  • 2 तेजपत्ता
  • केसर के कुछ धागे 2 चम्मच दूध में भीगे हुए
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए
  • 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 3/4 कप दही फेटा हुआ
  • 1 चम्मच पिसी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 कप पिसा हुआ टमाटर
  • नमक स्वादानुसार
  • 4 चम्मच घी या तेल
  • 2 चम्मच कप पुदीना पत्ती
  • 2 चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ती

बनाने की विधि 

→चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भीगा दे सोया बड़ी को गरम पानी में ½घंटे के लिए भीगा दे। भीगने के बाद निचोड़ के सारा पानी निकाल दे, चावल भीगने के बाद उसमे चार कप पानी, नमक एक छोटा चम्मच, दो छोटी इलाइची, आधा टुकड़ा दालचीनी, दो लौंग डालकर तीन चौथाई पकने तक पका ले और पकने के बाद बचा हुआ पानी निकल दे।
→3 चम्मच घी गरम करके उसमे बची हुई इलाइची, लौंग, शाहजीरा, तेजपत्ता और दालचीनी डाल दे। प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर दो मिनट और भूने. उबले हुए सोया  डाल कर कुछ देर पकाएँ, अब आधा गरम मसाला बचाकर बाकी सारे मसाले भी मिला दे और ढक कर 5 मिनट तक पकाए। टमाटर प्यूरी मिला के सूखने तक पकाए।
→फेटा हुआ दही मिलाकर 2 मिनट और पकाएं।  अब एक भरी पेंदे के भगोने या पतीले में एक चम्मच घी डाले फिर पके हुए चावल से आधे की एक परत बिछाए फिर उसके ऊपर पकी हुई सारी सब्जियां बिछा दे।  फिर बाकी बचे हुए चावल भी बिछा दें।  बचा हुआ आधा गरम मसाला और भीगी हुई केसर वाला दूध छिड़क दे, आधा कटा हुआ धनिया और आधा पुदीना डालकर बर्तन को बंद करके 5 मिनट तक पकाएं। 5 मिनट के बाद बर्तन खोलकर चेक करे की चावल पूरी तरह से पक गया है या नहीं अगर पक गया है तो गैस बंद कर दे नहीं तो थोडा और पका लें।
→बचे हुए धनिये और पुदीने से सजा के गरमागरम सोया बड़ी बिरयानी रायते के साथ सर्व करें 

सब्जी बिरयानी - Sabji Biryani

सामग्री 

  • 1 कप बिरयानी राइस
  • 8-10 टुकड़े फूलगोभी
  • 1/2 कप हरे मटर छिले हुए
  • 1/2 कप गाजर लंबे टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 कप बीन्स मध्यम आकार के टुकड़ों में कटा हुआ
  • 5 छोटी इलायची
  • 1 इंच का टुकड़ा दाल चीनी
  • 8 लौंग
  • 1/4 चम्मच शाहजीरा
  • 2 तेजपत्ता
  • केसर के कुछ धागे 2 चम्मच दूध में भीगे हुए
  • 2 प्याज़ बारीक कटे हुए
  • 2 बड़े चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 3/4 कप दही फेटा हुआ
  • 1 चम्मच पिसी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 कप पिसा हुआ टमाटर (प्यूरी)
  • नमक स्वादानुसार
  • 4 चम्मच घी या तेल
  • 2 चम्मच पुदीना पत्ती
  • 2 चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ती


विधि 


→सब्जियां काटकर और धोकर पानी को अच्छी प्रकार से सुखा लें चावल को धोकर एक घंटे के लिए भीगा दे, भीगने के बाद उसमे चार कप पानी , नमक एक छोटा चम्मच , दो छोटी इलाइची, आधा टुकड़ा दालचीनी , दो लौंग डालकर एक कनकी रह जाने तक पका ले और पकने के बाद बचा हुआ पानी निकाल दे. 
3 चम्मच घी गरम करके उसमे बची हुई इलाइची, लौंग , शाहजीरा , तेजपत्ता और दालचीनी डाल दे. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूने , फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर दो मिनट और भूने. कटी हुई सब्जियों को इसमें डाल कर कुछ देर पकाएँ, अब आधा गरम मसाला बचाकर बाकी सारे मसाले भी मिला दे और ढक कर 5 मिनट तक पकाएँ.
टमाटर प्यूरी मिला के सूखने तक पकाए. फेटा हुआ दही मिलाकर 2 मिनट और पकाए. अब एक भारी पेंदे के भगोने या पतीले में एक चम्मच घी डाले फिर पके हुए चावल से आधे की एक परत बिछाए फिर उसके ऊपर पकी हुई सारी सब्जियां बिछा दे फिर बाकी बचे हुए चावल भी बिछा दे. बचा हुआ आधा गरम मसाला और भीगी हुई केसर वाला दूध छिड़क दे , आधा कटा हुआ धनिया और आधा पुदीना डालकर बर्तन को बंद करके 5
मिनट तक पकाएँ. 
5 मिनट के बाद बर्तन खोलकर चेक करे की चावल पूरी तरह से पक गया है या नहीं अगर पक गया है तो गैस बंद करदे नहीं तो थोडा और पका ले. बचे हुए धनिये और पुदीने से सजा के गरमागरम वेजिटेबल बिरयानी प्याज़ के रायते के साथ परोसिये.