Diabetes - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Diabetes - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पत्ता गोभी और मूंग दाल सलाद - Patta Gobhi Aur Moong Daal Salad

सामग्री
  • 1 कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली)
  • 2 कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी
  • 1 बड़ी गाजर कद्दूकस करी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल कद्दूकस करा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 4-5 करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1 चुटकी हींग
  • 1 चम्मच तेल
  • 1/2 छोटा चम्मच राई के दाने
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच नीबू का रस

बनाने की विधि


→मूंग दाल को 3-4 घंटे तक पानी में भीगा के रखे फिर पानी निकाल के अलग रख दे.
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल गरम होने के बाद राई डाले राई पकने के बाद हरी मिर्च, हींग और करी पत्ता डाल के पकाए.
फिर मूंग दाल, पत्ता गोभी और गाजर डाल दे, नमक डाल के तेज आंच पर थोड़ी देर पकाए जब दाल थोड़ी मुलायम हो जाये तो गैस बंद करके सलाद को एक सर्विंग प्लेट में निकाल ले.
ऊपर से कद्दूकस करा नारियल और नीबू का रस मिला दे. हरे धनिये से सजा के तुरंत ही परोसे.

चना दाल का चिल्ला - Chana Daal ka Chilla

सामग्री (8 चिल्ले बनाने के लिए)
  • 1 कप चना दाल (भीगी हुई)
  • ½ कप बारीक कटा हुआ पालक
  • ½ कप खीरा (कद्दूकस करके निचोड़ के पानी निकाला हुआ)
  • ½ कद्दूकस करी हुई गाज़र
  • 1-2 हरी मिर्च
  • ½ इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 छोटा चम्मच इनो फ्रूट साल्ट
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल

बनाने की विधि
→भीगी हुई चना दाल को हरी मिर्च और अदरक के साथ मिला के पीस ले, पिसी हुई दाल में पालक, गाज़र, खीरा मिला दे. बनाने के तुरंत पहले दही, नमक और इनो डाल के मिला दे.
एक नॉन स्टिक तवा या पैन गरम करे कुछ बुँदे तेल की डाले फिर मिश्रण डाल के करीब 5 इंच गोलाकार चिल्ला बना ले, चारो तरफ से कुछ बूंदे तेल की डाल के धीमी आंच पर सेक ले, फिर पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक ले.
इसी तरह से सारी दाल के चिल्ले बना ले. गरम गरम चिल्ले हरी चटनी के साथ परोसे.

काले चने की चाट - Kale Chane ki Chat

सामग्री
  • 1 कप काले देसी चने
  • ½ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
  • ½ कप बारीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा कच्चा आम (optional)
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • ¼ छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच नीबू का रस
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 कप बारीक सेव
बनाने की विधि


→चने को रात भर (8 घंटे) पानी में भिगो कर रखे, कुकर में डाल के
2 कप पानी के साथ 3 -4 सीटी आने दे फिर धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाए, फिर गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद पानी फेक दे और चने को किसी बड़े बर्तन में निकाल ले.
कटे हुए प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरी धनिया, कटा हुआ आम, जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल के अच्छे से मिला दे.
सर्विंग प्लेट में डाल के ऊपर से नीबू का रस, चाट मसाला छिड़क दे, बेसन के सेव डाल के तुरंत ही सर्व करे.