Paneer - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Paneer - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

पनीर पसंदा - Paneer Pasanda

सामग्री
पेस्ट के लिए
  •  200 ग्राम ताजा पनीर पतले चौकोर टुकडो में कटा हुआ 
प्याज़ और काजू के पेस्ट के लिए सामग्री

  • 2 बड़े प्याज़ कटे हुए
  • 4-5 लहसुन की कलियाँ
  • 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 बड़े चम्मच काजू
  • ब्राउन प्याज़ के पेस्ट के लिए
  • 2 बड़े प्याज़ कटे हुए
  • 1 कप तेल तलने के लिए
अन्य सामग्री
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 कप ताजा फेटा हुआ दही
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
सजाने के लिए
  • 2 छोटे चम्मच ताज़ी क्रीम

बनाने की विधि

→एक कप पानी में कटा हुआ प्याज़ डाल के उबाल ले. ठंडा होने के बाद अदरक, लहसुन और काजू के साथ मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
ब्राउन पेस्ट के लिए -
कढाई में तेल डाल के गरम करे उसमे प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भून ले. ठंडा होने के बाद थोड़े पानी के साथ मिला के पेस्ट बना ले.
अब कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे उबाले प्याज़ का पेस्ट डाल के धीमी आंच पर भूने, फिर मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल के तेल के अलग होने तक भूने.
कढाई को गैस से उतार के ताजा फेटा हुआ दही डाल के अच्छे से मिला दे. फिर गैस पर रख के लगातार चलते हुए 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे.
तले हुए प्याज़ का पेस्ट, पनीर और नमक मिला के 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे.
गैस से उतार के ताज़ी क्रीम से सजा के गरमागरम पनीर पसंदा नान या चपाती के साथ परोसे.

टोमेटो पनीर - Tomato Paneer

सामग्री
  • 300 ग्राम पनीर (1 इंच के टुकडो में कटा हुआ )
  • 4 बड़े टमाटर
  • 1 बड़ा प्याज़
  • 4-5 लहसुन
  • 2 इंच का अदरक का टुकड़ा
  • 50 ग्राम काजू (पानी में भिगो के पेस्ट बना ले)
  • 1/2 कप ताज़ी क्रीम
  • 1/2 छोटा चम्मच शाहजीरा
  • 3 बड़े चम्मच टमाटर प्यूरी
  • 3 बड़े चम्मच बटर
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 बडा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
बनाने की विधि 


→प्याज़, टमाटर, लहसुन और अदरक को 3 कप पानी डाल के
धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक उबाल ले फिर गैस से उतार के ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद पीस के पेस्ट बना ले.
एक कढाई में बटर डाल के गरम करे, फिर जीरा डाल के भूने. पिसा हुए प्याज़, टमाटर का पेस्ट डाल के भूने, टमाटर की प्यूरी डाल के धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक पकाए.
पनीर के टुकड़े नमक, लालमिर्च, काली मिर्च का पाउडर डाल के 2-3 मिनट पकाए. एक अलग कढाई में कसूरी मेथी डाल के धीमी आंच पर सूखा भून ले, आधी कसूरी मेथी को अलग रख के आधी को
हथेली से मसल के सब्जी में डाल दे.
काजू का पेस्ट डाल के 1-2 मिनट तक और पकाए. फिर क्रीम और कटा हुआ अदरक डाल के गैस बंद कर दे, बचाई हुई कसूरी मेथी डाल के गरम गरम टोमेटो पनीर गरम गरम कुलचे या फिर नान के साथ परोसिये.

पनीर जलफरेजी - Paneer Jalfreji

सामग्री
  • 200 ग्राम पनीर चौकोर टुकडो में कटा हुआ
  • 1 बड़ा शिमला मिर्च छोटे टुकडो में कटा हुआ
  • 5-6 बीन्स 1 इंच के टुकडो में कटी हुई
  • 1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 2 बड़े टमाटर बारीक कटे हुए
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 1/4 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच टोमेटो सौस
  • तेल पनीर तलने के लिए
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि 


→एक कढाई में तलने वाल तेल डाल के पनीर को हल्का सुनहरा भून के निकाल ले. फिर गुनगुने पानी में डाल के रख दे.
अब कढाई में एक चम्मच तेल डाल के गरम करे, जीरा डाल के तड़कने दे. फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने. अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के 2-3 मिनट तक भूने. हल्दी, धनिया, जीरा, और लालमिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डाल के मिलाये. टमाटर डाल के 2-3 मिनट भूने. फिर कटी हुई बीन्स और शिमला मिर्च डाल के 5 मिनट पकाए. टोमेटो सौस डाल के अच्छे से मिलाये.
फिर पनीर के टुकडो को पानी से निकल के मिला दे, धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकने दे. गरम मसाला और नीबू का रस मिला के गैस बंद कर दे.
पनीर जलफरेजी तैयार है गरम रोटी या नान के साथ परोसे.

मटर के कोफ्ते - Matar ke Kofte

सामग्री
कोफ्ते के लिए
  • 1 कप मटर उबले हुए
  • 1/2 कप पनीर
  • 1 उबला आलू
  • 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1/2 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल
तरी के लिए
  • 1 चम्मच अदरक, हरी मिर्च, और लहसुन का पेस्ट
  • 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1 कप टमाटर का पेस्ट
  • 1/4 चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच चीनी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • हरी धनिया 2 चम्मच बारीक कटी हुई

बनाने की विधि


→मटर और आलू को अच्छे से मैश कर ले उसमे कॉर्नफ्लोर और अदरक मिर्च का पेस्ट और नमक मिला दे इसको बराबर के 8 भागो में बाट ले.
पनीर को मैश करके उसमे नमक और लालमिर्च पाउडर मिला दे इसको भी 8 भागो में बाट ले.
फिर मटर में पनीर को भर कर उसके गोले बना ले, कढाई में तेल गरम करे और सारे गोलों को तल ले.
ठन्डे होने पर गोलों को बीच से काट कर दो भागो में बाट के सर्विंग प्लेट में सजा दे.
तरी बनाने के लिए तेल गरम कर, गरम तेल में जीरा डाले, प्याज़ को डाल कर गुलाबी होने तक भूने, अदरक लहसुन और मिर्च का पेस्ट मिला के थोड़ी और देर भूने.
बाकी के सारे मसाले मिला के थोडा और भूने, टमाटर का पेस्ट मिला के तेल अलग होने तक भूने.
फ्रेश मलाई या क्रीम मिला के थोडा और देर भूने, अब इसमें आधा कप पानी और चीनी मिला दे एक उबाल आने के बाद धीमी आंच पर दो मिनट और पकाए तरी तैयार है.
इसे तैयार कोफ्तो के ऊपर डाले, हरी धनिया से सजा के रोटी और चावल के साथ परोसे.

पनीर बटर मसाला - Paneer butter Masala

सामग्री 
  • पनीर 400 ग्राम (तिकोने टुकडो में काट ले)
  • बटर 4 चम्मच
  • तेल 1 चम्मच
  • तेजपत्ता 2
  • लौंग 2-3
  • धनियाकेदाने 2 चम्मच (क्रश करी हुई)
  • दालचीनी 1 इंचकाटुकड़ा
  • सुखीलालमिर्च 2
  • प्याज़ 1 लम्बाकटाहुआ
  • अदरकपेस्ट 1 चम्मच
  • लहसुनपेस्ट 1 चम्मच
  • धनियापाउडर 1 चम्मच
  • लालमिर्चपाउडर 1 चम्मच
  • टमाटर 5-6 कटेहुए
  • कसूरीमेथी 1/2 चम्मच
  • क्रीमआधाकप
  • स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

→एक कढाई में बटर और तेल को मिला के गरम करे उसमे तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी, सूखी लाल मिर्च तोड़ के, एक चम्मच धनिया के कुचल के डाल दे , आधे मिनट के लिए भूने, अब प्याज़ मिलाये, आधा मिनट और पकाए, अदरक और लह्सुन का पेस्ट मिलाये, एक मिनट और पकाए.
अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और कटे हुए टमाटर मिलाये, लगातार चलाते हुए तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. गैस बंद कर दे और मसाले को ठंडा करके पेस्ट बना ले.
अब एक कढाई में बचा हुआ बटर डाले, पिसे हुए मसाले का पेस्ट डाले दो मिनट तक भूने पनीर के टुकड़े मिलाये, स्वादानुसार नमक और एक कप पानी मिलाये, धीमी आंच पर ढक कर पांच मिनट तक पकाए, कसूरी मेथी मिलाये.
गैस बंद करके क्रीम मिलाये, और बचे हुए धनिया के बीज क्रश करके सजाये.

पालक पनीर - Palak Paneer

सामग्री

पालक - 500 ग्राम
पनीर - 250 ( पनीर को 1 ″ के चौकोर टुकड़ों में काट लें )
प्याज  - 2 (बारीक कटे हुए) 
लहसुन - 5जवा
हरी मिर्च - 4
अदरक - 1इंच का टुकड़ा 
हींग -1 चुटकी
जीरा -1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
गरममसाला - 1/4छोटी चम्मच
टमाटर - 2
क्रीम या मलाई 2 बड़े चम्मच 
नमक स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
तेल  - 3 बड़े चम्मच 
चीनी   - 1छोटी चम्मच 

बनाने की विधि

सबसे पहले पालक की डंडियाँ तोड़ कर हटा दें। अच्छी तरह से दो से तीन बार धो कर एक बर्तन में डालिये, चौथाई कप पानी और चीनी  डाल कर ढक कर उबालने के लिए रख दीजिये, 5-6 मिनिट में पालक उबल जाता है।  गैस बन्द कर दीजिये।  पालक को ठंडा होने दीजिये।  

पनीर के चौकोर टुकड़े काट लीजिये, आप पनीर तलकर या बिना तले दोनों तरीके से तरी में डाल सकती हैं (पनीर को तलने के लिये तवे पर तेल गरम कीजिये, पनीर के टुकड़े डाल कर दोनों ओर हल्का गुलाबी होने तक तल लीजिये)।

ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लीजिये। टमाटर का भी पेस्ट बना लें। 

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। गरम तेल में हींग, जीरा डाल दीजिये। जीरा भुनने के बाद, प्याज़ और लहसुन का पेस्ट डालिए, गुलाबी होने तक भूनिए और हल्दी भी मिला दीजिये। क्रीम या मलाई डालिये और मसाले तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे।

उबाले गये पालक को ठंडा होने के बाद मिक्सी में  पीस लें। पालक के पेस्ट को भुने हुये मसाले में मिला दीजिये। कुछ देर पालक को मसाले के साथ भूनिए फिर तरी में अपने अनुसार आपको जितनी गाढ़ी या पतली रखनी है पानी और नमक डाल दीजिये। 

उबाल आने के बाद पनीर के टुकड़े डालकर 2 मिनिट ढककर, धीमी आंच पर पकाइये, सब्जी में गरम मसाला मिला दीजिये और गैस बन्द कर दीजिये।  पालक पनीर की सब्जी तैयार है। 

पालक पनीर की सब्जी को प्लेट में निकाल कर मलाई डाल कर गार्निश करें।  गरमा गरम सब्जी रोटी या चावल के साथ खायें है और खिलाएँ। 

शाही पनीर - Shahi Paneer

सामग्री
  • पनीर 200 ग्राम चौकोर पतले टुकडो में कटा हुआ
  • टमाटर 3 मध्यम आकार के
  • प्याज़ 2 मध्यम आकार के
  • लहसुन 4 जवा
  • हरी मिर्च 2
  • अदरक 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • घी या तेल 2 टेबल स्पून
  • जीरा 1 चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी 1 चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर एक छोटी चम्मच
  • काजू 10-15 पीस
  • मलाई या क्रीम 50 ग्राम (चौथाई कप)
  • गरम मसाला 1 चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनियां 1 बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि

→प्याज़, लहसुन, अदरक को काट कर कढ़ाई में थोडा तेल डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूनिए फिर उसमे टमाटर मिलाकर थोडा और पकाइए फिर ठंडा होने दीजिये, ठंडा होने के बाद मिक्सी में डाल के बारीक पीस लीजिए. 
→काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस लीजिये मलाई को भी मिक्सी में फेट लीजिये, पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. 
→नान स्टिक कढ़ाई में तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये, चाहे तो पनीर को बिना तले हुए भी डाल सकते है, कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये, उसमे जीरा डाल दीजिये. 
→जीरा ब्राउन होने पर, पिसा हुआ पेस्ट हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल कर भूनिये, मसाला भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को तब तक भूनें तब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. 
→इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं, पानी या फिर दूध मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च भी मिला दीजिय. 
→तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले मिल जाये, अब गरम मसाला भी मिला दीजिये शाही पनीर की सब्जी तैयार है. गैस बन्द कर दीजिये, हरा धनिया डाल का परोसिये.

कश्मीरी पनीर टिक्का मसाला - Kashmir Paneer Tikka Masala

सामग्री
  • 300 ग्राम पनीर
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • 1-1 लाल और हरा शिमला मिर्च (बड़े टुकडो में कटा हुआ)
  • 1 बड़ा प्याज़ (बड़े टुकडो में कटा हुआ)
  • 1 बड़ा टमाटर (कटा हुआ)
  • ¼ कप ताज़ी क्रीम
  • ¼ कप बादाम (भीगे और चिल्का निकाले हुए)
  • ¼ कप किशमिश
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 समूची लाल मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच घी या बटर
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक

मेरिनेट करने की सामग्री

½ कप दही
½ चम्मच गरम मसाला
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

→मेरिनेट करने की सारी सामग्री को किसी बड़े बर्तन में डाल के मिला ले, पनीर को चौकोर टुकडो में काट ले, फिर मेरिनेट वाले मिश्रण में डाल के 30-40 मिनट के लिए अलग रख दे. 
→एक तवा गरम करे थोडा घी या बटर डाल के पनीर के टुकडो को भूरा और करारा होने तक सेक ले, अब कढाई में घी डाल के गरम करे समूची मिर्च डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने, प्याज़ और शिमला मिर्च डाल के मुलायम होने तक पकाए, बादाम और किशमिश डाल के कुछ सेकंड पकाए फिर टमाटर डाल के गलने तक पकाए.
→मेरिनेट वाला मिश्रण डाल के 2-3 मिनट तक पकाए. नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल दे, पनीर के टुकड़े और क्रीम डाल के अच्छे से मिला दे, 1-2 मिनट तक पकाए फिर गैस बंद कर दे, हरी धनिया से सजा के गरम गरम पनीर टिक्का मसाला रोटी या नान के साथ परोसे.

हरियाली पनीर मक्खनी - Hariyali Paneer Makkhni

सामग्री
• 200 ग्राम ताजा पनीर
• 2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
•  1 चम्मच नीबू का रस
• 3-4 हरे टमाटर
• 1 बड़ा चम्मच हरे लहसुन की पत्तियाँ
• 1 बड़ा चम्मच हरे प्याज़ की पत्तियाँ
• 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 1 चम्मच तेल

• 2 बड़े चम्मच मक्खन
• 2 बड़े चम्मच खोया (मावा)
• 1 तेजपत्ता
• 2 -3 लौंग
• 1 -2 इलाइची
• 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
• 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
• 2 छोटे चम्मच शहद
• 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
• स्वादानुसार नमक
• 2 बड़े चम्मच ताज़ी क्रीम या फेटी हुई मलाई

बनाने की विधि

→पनीर को चौकोर टुकडो में काट ले उसमे हरी मिर्च का पेस्ट नीबू का रस और थोडा सा नमक मिला के करीब आधे घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए रख दे, हरी प्याज़ और हरी लहसुन को बारीक बारीक काट ले, हरे टमाटर की प्यूरी बना के रख ले.
→कढाई में तेल डाल के गरम करे, कटा हुआ हरा प्याज़ और लहसुन डाल के मुलायम होने तक भुने फिर गैस बंद करके ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद उसका पेस्ट बना ले, अब कढाई में मक्खन डाल के गरम करे, तेजपत्ता, लौंग, इलाइची, दालचीनी डाल के कुछ सेकंड तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची खुशबु जाने तक भुने, हरे प्याज़ और लहसुन का पेस्ट और टमाटर की प्यूरी डाल के तेल अलग होने तक पकाए, मावा और कसूरी मेथी डाल के कुछ देर भूने और मैरीनेट करा हुआ पनीर डाल के अच्छे से मिला दे, ताजी क्रीम, शहद और गरम मसाला डाल के अच्छे से मिला दे, 1-2 मिनट तक ऐसे ही पकने दे फिर गैस बंद कर दे. 
→हरियाली पनीर मक्खनी तैयार है इसे रोटी नान या किसी भी तरह के पुलाव के साथ परोसे.

मलाई कोफ्ता - Malai Kofta

सामग्री
• पनीर 250 ग्राम
• आलू 2 उबले हुये
• काजू 6-7 बारीक टुकड़े काट लीजिये
• किशमिश 10-15
• नमक स्वादानुसार
• अरारोट 2- 3 टेबिल स्पून
• तेल कोफ्ते तलने के लिये
• तरी बनाने के लिये
• प्याज़ 2 मध्यम आकार के
• लहसुन 4 कली

• दही - एक कप
• टमाटर 3-4
• हरी मिर्च 2
• अदरक 1 इंच लम्बा टुकड़ा
• तेल 1-2 टेबिल स्पून
• हींग – 2 पिंच
• जीरा आधा छोटी चम्मच
• हल्दी पाउडर आधा छोटी चम्मच
• धनियां पाउडर 1 छोटी चम्मच
• मिर्च पाउडर 1/4 छोटी चम्मच
• क्रीम या मलाई आधा कप
• गरम मसाला एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
• हरा धनियां — 1 टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ


बनाने की विधि

→पनीर को कद्दूकस कर लीजिये, आलू को भी छील कर कद्दूकस कर लीजिये अरारोट और नमक को मिला कर, हाथ से मल मल कर आटे की तरह गूथ लीजिये. 
→मिश्रण से एक नीबू गोलों में एक – एक किशमिश और बारीक काजू भर कर सारे गोले बना लीजिये, अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, एक एक करके कढाई में डालिये 4-5 कोफ्ते एक बार में तल लीजिये, इन्हें सुनहरा होने तक तल लीजिये, इसी तरह सब तलिए. 
→सब्जी की तरी तैयार करने के लिये प्याज़, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक, बारीक पीस लीजिये. कढाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग,जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाले. अब इसमें पिसा हुआ पेस्ट डाल कर तब तक भुनिये जब तेल न छोड़ दे. अब इसमें मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, दो मिनट भूनिए. अब इस मसाले में क्रीम या मलाई डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरता न दिखाई देने लगे. मसाले में 2 कप पानी डाल दीजिये. तरी को उबाल आने तक चमचे से चलाते रहें. तरी में गरम मसाला और नमक भी डाल दी आने तक पकाइए पनीर कोफ्ते के लिये तरी तैयार है. 
→तरी में कोफ्ते डाल कर मि दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये. मलाई कोफ्ता तैयार है हरे धनिये और गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसिये.

ढाबा स्टाइल पनीर मसाला - Dhaba Style Paneer Masala

सामग्री

• 200 ग्राम पनीर (चौकोर टुकडो में कटा हुआ)
• 2 मध्यम आकार के प्याज़ (बारीक कटे हुए)
• 2 छोटे चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 2 मध्यम आकार के टमाटर
• 3 लौंग

• 3 हरी इलाइची
• 1 बड़ी इलाइची
• 1 इंच का टुकड़ा दालचीनी
• 2 तेज पत्ते
• 3 बड़े चम्मच देशी घी
• 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
• ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च
• 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• ½ छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर
• 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
• 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
• 2 छोटे चम्मच भुने चने का पाउडर
• 2 समूची लाल मिर्च
• ½ कप ताज़ा दही (फेटा हुआ)
• 1 छोटा चम्मच मक्खन (ऑप्शनल)
• 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
• पनीर तलने के लिए तेल (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

→पनीर को चौकोर टुकडो में काट ले कढाई में तेल डाल के गरम कर के पनीर को हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले, फिर हलके गरम पानी में डाल के रख ले, आप चाहे तो बिना तले हुए भी पनीर को डाल सकते है. 
→कढाई में घी डाल के गरम करे, तेज पत्ता, लौंग, छोटी बड़ी इलाइची, दालचीनी डाल के कुछ सेकंड तक भुने. बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भुने, फिर लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल के कुछ सेकंड तक और भूने, फेटा हुआ डाल मिला के पानी सूखने तक पकाए, पिसा हुआ टमाटर डाल दे, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और दोनो तरह की लाल मिर्च डाल के के भुने, भुने चने का पाउडर डाल के तेल के अलग होने तक पकाए, फिर जितना पतला रखना हो उतना पानी डाल दे. 
→पनीर के टुकड़े, नमक डाल के बर्तन को ढक के धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाए, गरम मसाला, और कसूरी मेथी मिला के गैस बंद कर दे और हरी धनिया से सजा के गरम गरम नान या रोटी के साथ परोसे.
→परोसते समय ऊपर से मक्खन मिला दे.

पालक पनीर भुर्जी - Palak Paneer Bhurji

सामग्री

• 2 कप बारीक कटी हुई पालक
• 200 ग्राम पनीर (मसला हुआ)
• 1 मध्यम प्याज़ बारीक कटा हुआ
• 2 मध्यम टमाटर (बारीक कटे हुए)
• 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• ½ छोटा चम्मच जीरा

• 1-2 तेजपत्ता
• 2 बड़े चम्मच तेल या घी
• ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
• 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
• ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
• 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• 1 चम्मच नीबू का रस
• स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

→पालक की पत्तियों को पानी से दो तीन बार धोकर बारीक काट के अलग रख ले, पनीर को मसल ले या फिर कद्दूकस कर के रख ले. 
→एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे जीरा और तेज पत्ता डाल के जीरा चटक जाने तक भूने फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, प्याज़ भुन जाये तो अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची महक ख़त्म होने तक भूने, टमाटर डाल के गल जाने तक पकाए.
→हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल के भूने, कटा हुआ पालक डाल दे और नमक डाल के के ढक्कन ढक के पालक के पक जाने तक पकाए, ढक्कन खोल के पानी सुखा ले, मसला हुआ पनीर डाल के अच्छे से मिला दे 2-3 मिनट तक भूने.
→गरम मसाला और हरी धनिया डाल के मिला दे और गैस बंद कर दे, नीबू का रस मिला के गरम गरम पालक पनीर भुर्जी पराठे या फिर रोटी के साथ परोसे और खाए.

कढाई पनीर - Kadai Paneer

सामग्री
• 300 ग्राम पनीर (टुकडो में कटा हुआ )
• 100 ग्राम शिमला मिर्च (पतले लम्बे टुकडोमें कटे हुए)
• 2 चम्मच धनिया समूचा (क्रश कर ले )
• 3 समूची लाल मिर्च (दो टुकडो में तोड़ ले )
• आधा चम्मच कसूरी मेथी
• 2 हरी मिर्च
• 6 कली लहसुन का बारीक पेस्ट
• 2 चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
• 2 चम्मच धनिया कटा हुआ

• 2 चम्मच घी या तेल
• नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

→एक कढाई में घी गरम करे, लहसुन का पेस्ट डाले, धीमी आंच पर कुछ सेकंड तक भूने. कटे हुए शिमला मिर्च, धनिया, लाल मिर्च डाले, आधा मिनट तक भूने. 
→अदरक और हरी मिर्च डाल के कुछ सेकंड के लिए और भूने, अब टमाटर मिलाये और तब तक भूने, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. 
→कसूरी मेथी और नमक मिला के कुछ सेकंड के लिए और भूने, अब पनीर मिलाये और दो मिनट तक पकाए. आंच से उतार के हरा धनिया डाल के परोसे.

पनीर टिक्का मसाला - Paneer Tikka Masala

सामग्री

• 200 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़े में कटे हुए)
• 1 मध्यम साइज़ का शिमला मिर्च (चौकोर टुकड़े में कटे हुए)
• 1 मध्यम साइज़ का प्याज़ (चौकोर टुकड़े में कटे हुए)

 मेरीनेसन के लिए
• 2 बड़े चम्मच भुना बेसन
• 2 बड़े चम्मच दही
• 1 बड़ा चम्मच तेल
• 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
• स्वादानुसार नमक
• 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• ½ छोटा चम्मच गरम मसाला

ग्रेवी के लिए

• ½ कप पायज का पेस्ट
• 2 छोटे चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
• 1 कप टमाटर की प्यूरी
• 1 बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट
• 1 बड़ा चम्मच ताज़ी क्रीम
• 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
• ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
• 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
• ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
• 2 बड़े चम्मच तेल
• 1 छोटा चम्मच चीनी
• 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई

बनाने की विधि

→किसे बड़े बाउल में मेरीनेसन की सामग्री मिला के पेस्ट बना ले, कटा हुआ पनीर, शिमला मिर्च, और प्याज़ को डाल के हलके हाथो से मिला के ढक के फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दे. 
→नॉनस्टिक पैन में तेल डाल के गरम करे पहले पनीर डाल के सब तरफ से सुनहरा होने तक भून ले, पनीर को पैन से निकाल ले और शिमला मिर्च और प्याज़ डाल के थोड़ी देर भून के निकाल ले| पैन में तेल डाले और पिसा हुआ प्याज़ डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची खुशबु जाने तक भूने. 
→सूखे मसाले डाल के भूने, टमाटर की प्यूरी डाल के तेल अलग होने तक भूने| काजू का पेस्ट और ताज़ी क्रीम डाल के मिला दे , नमक, गरम मसाला और चीनी डाल के मिा दे. 
→भुनी हुई पनीर और सब्जिया डाल के मिला दे आधा कप पानी डाल के उबलने तक पकाए| हरी धनिया से गार्निश करके नान या रोटी के साथ परोसे.