Shake - Sharbat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Shake - Sharbat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आम पना - Mango Pana
गर्मी के मौसम में शरीर को ठण्डक देने के लिए हम कई तरह के पेय पदार्थो का सेवन करते हैं जैसे कि लस्सी, शेक, शरबत, शिकन्जी आदि। आम का पना भी इनमें शामिल है।आम का पना गर्मी में हमें लू से बचाता है और शरीर को ठण्डक पहुँचाता है। आम का पना कच्चे आम से बनाया जाता है। आम का पना दो तरह से बनाया जाता है एक नमक डालकर नमकीन पना और दूसरा चीनी डालकर मीठा पना। आज हम नमकीन पना बनायेगे। आम का पना बहुत ही कम सामग्री और समय में बन जाता है। तो चलिए शुरु करते हैं आम का पना बनाना....
सामग्री Ingredients
1 कच्चा आम
2 टीस्पून पुदीने का पत्ता
2 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
1/4 टीस्पूनकाली मिर्च का पाउडर
1 टीस्पूनकाला नमक
1 टीस्पून चीनी
बनाने की विधि Method
आम को धोकर एक कप पानी के साथ कुकर में 2 सीटीआने तक या गलने तक पकायें. फिर इसे ठंडा होने पर आम का छिलका और बीज निकाल दें और गुदे को अच्छे मैश कर लें.
फिर मिक्सी में आम का गुदा,पुदीना के पत्ते डालकर एक बार चला लें.
अबइसमें काला नमक, काली मिर्च, चीनी और भुने जीरे का पाउडर और ठण्डा पानी मिला दें सर्विसिंग गिलास में आम का पना डालकर पुदिने के पत्ते से गार्निश करके सर्व करें.
मैंगो लस्सी - Mango Lassi
आम हर किसी को पसंद होता है। आम से कई तरह के शेक व शरबत बनाये जाते हैं। आज हम मैंगो लस्सी बनायेगें जो आम के साथ ठण्डी दही को मिक्स करके बनाया जाता है। जो गर्मी के मौसम में हमें ठण्डक देने काम करती है। आइये शुरू करें मैंगो लस्सी बनाना...
सामग्री
3से4 पके आम
1कप ताजा व ठण्डा दही
4से5 चम्मच चीनी
1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
3से4 बर्फ के टुकड़े
बादाम या मिक्स ड्राई फ्रूट्स (कतरे हुए)
बनाने की विधि
सबसे पहले आम के गूदे (पल्प) को निकाल कर रख लें।
मिक्सी के जार में आम के पल्प,चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्सी को चला दें।
फिर मिक्सी में दही और बर्फ के टुकड़े डाल कर चला दें। ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाये।
इसे ग्लास में निकाल कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या आइस क्यूब से गार्निश करके ठण्डी ठण्डी मैंगो लस्सी सर्व करें।
मीठी लस्सी - Sweet Lassi
गर्मी के मौसम में शरीर में ठण्डक बनाए रखने लिए ठण्डी चीजों का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए दही बहुत ही फायदेमंद साबित होता है क्योंकि दही कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन से भरपूर होता है। यह हमारे खाने को पचाने में मदद करता है। लस्सी दही से बना एक पेय है जो ज्यादातर गर्मी के मौसम में बनाया जाता है। वैसे तो पूरे भारत में लस्सी कई तरह से बनायी जाती है, लेकिन पंजाब और उत्तरी भारत में मीठी लस्सी ज्यादातर प्रसिद्ध है। इसे बनाना बहुत ही आसान है, तो आइए आज मीठी लस्सी बनाया जाए...
सामग्री
500 ग्राम ताजा दही
1/2 कप दूध
7-8 चम्मच चीनी
6-8 बर्फ के टुकड़े
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
2 बादाम बारीक कटे हुए
1 चम्मच मलाई (यदि आप चाहें)
बनाने की विधि
सबसे पहले दही, दूध, चीनी को मिक्सी के जार में डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें। आप चाहें तो मथनी से भी मथ सकती हैं।
फिर इसमें बर्फ के टुकड़े और इलायची पाउडर डाल कर एक बार फिर से मिक्सी को चलाएं ताकि सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाए।
अब लस्सी को गिलास में डाल कर ऊपर से मलाई डालें। इलायची पाउडर और बादाम से गार्निश करके ठन्डी लस्सी सर्व करें। आप चाहें तो लस्सी को फ्रिज में रखकर बाद में भी सर्व कर सकती हैं।
खरबूजा और अदरक का कूलर - Muskmelon Ginger Cooler
सामग्री (for 2 servings)
1 कप बारीक टुकडो में कटा खरबूजा
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
1 चुटकी नमक
1 बड़ा चम्मच चीनी
250ml सोडा वाटर
1 कप कुटी हुई बर्फ
विधि
खरबूजे के टुकड़े और अदरक मिला के ग्राइंडर में डाल के ग्राइंड कर ले चीनी और नमक मिला के फिर से एक बार ग्राइंड करे. कांच के गिलास में डाल दे, ऊपर से सोडा डाल दे.
कुटी हुए बर्फ डाल के तुरंत ही सर्व करे.
मैंगो मस्तानी - Mango Mastani
सामग्री (for 3-4 servings)
2-3 बड़े साइज़ के आम
1 कप छोटे टुकडो में कटे हुए आम
1 बड़ा चम्मच पिस्ता बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच काजू बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच किशमिश
2 बड़े चम्मच टूटी फ्रूटी
3-4 चम्मच आइस क्रीम (मैंगो या वनीला)
3 बड़े चम्मच चीनी
1 कप फुल क्रीम मिल्क
5-6 आइस क्यूब
विधि
आम को काट के ब्लेंडर में डाल दे, उसमे दूध, चीनी और आइस क्यूब डाल के अच्छे से स्मूथ होने तक ब्लेंड कर ले.
एक लम्बे कांच के गिलास में आम के कटे हुए कुछ टुकड़े डाले उसके ऊपर ¾ गिलास तक ब्लेंड करे हुए आम को डाल दे.
एक बड़ा चम्मच आइस क्रीम ऊपर से डाले, फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी डाले.
कटे हुए आम के टुकड़े डाल के तुरंत ही खाए और खिलाये.
Khajoor Milk Shake- Date Shake खजूर का मिल्क शेक
सामग्री (3-4 servings)
½ लीटर फुल क्रीम दूध
10-12 खजूर (Dates)
2 चुटकी इलाइची का पाउडर
4 बड़े चम्मच चीनी
10-12 बर्फ के क्यूब्स
विधि
पपीते का मिल्क शेक - Papaya Milk Shake
सामग्री
2 कप अच्छा पका हुआ पपीता
2 कप दूध
8 बड़े चम्मच चीनी
10-12 बर्फ के टुकड़े
2 बड़े चम्मच वैनिला आइसक्रीम (इच्छानुसार)
विधि
सदस्यता लें
संदेश (Atom)