Ice cream लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ice cream लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मटका मलाई कुल्फी - Matka Malai Kulfi

मटका मलाई कुल्फी एक भारतीय डेजर्ट है। गर्मी के मौसम में मलाई कुल्फी हर किसी को पसंद आता है खासकर बच्चों को, तो क्यों न घर में ही मलाई कुल्फी बनाया जाये। बाजार की कुल्फी खाने के बजाय घर में बनी मलाई कुल्फी एकदम शुध्द व स्वादिष्ट होती है। मटका मलाई कुल्फी को हम भारतीय ट्रेडिशनल विधि से बनायेंगे। इसमें बिना खोया व कन्डेसनटेड मिल्क के ही  दूध को गाढ़ा करके यानी कि रबड़ी के जैसा करके  बनाते हैं। ड्राई फ्रूट्स व इलायची इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। ट्रेडिशनली मटका मलाई कुल्फी मिट्टी के मटके में ही सर्व की जाती है। मैं भी मिट्टी के मटके का ही प्रयोग करूंगी। अगर मटका न मिले तो आप कुल्फी मोल्ड में या किसी कटोरी में भी कुल्फी जमा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मटका मलाई कुल्फी बनाना...
सामग्री
1 लीटर फुल क्रीम दूध
70 ग्राम चीनी
1/4 कप क्रीम या मलाई (वैकल्पिक)
10 बादाम कटे हुए
10 काजू कटे हुए
10 पिस्ता कटे हुए
4 इलायची
बनाने की विधि
सबसे पहले दूध को किसी भारी तले की बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दीजिए।दूध को उबाल आने तक तेज आँच पर रखिए।
फिर आँच मध्यम कर दीजिए। दूध को बीच बीच में कलछी को बर्तन के तले तक ले जाते हुए चलाते रहें ताकि दूध तले में लगकर जले न। किनारों के दूध को भी कलछी से हटाते रहिए।
इलायची को दरदरा कूट लिजिए।
दूध को आधा होने तक गाढ़ा कीजिए अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर थोड़ा और गाढ़ा होने तक पकाएँ।अन्त में चीनी और इलायची डालकर दूध को रबड़ी जैसा गाढ़ा होने तक पकाएं। अगर मलाई डालना चाहते हैं तो मलाई डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दीजिए।
अब दूध के मिश्रण को ठण्डा होने दीजिए। जब दूध ठण्डा हो जाए तो इसे मटके में डालकर एल्युमीनियम फायॅल ढक दीजिए या कुल्फी मोल्ड में या फिर किसी कन्टेनर में डालकर ढक्कन बन्द करके फ्रीजर में 6से7 घन्टे या फिर पूरी रात रख दीजिए।
आप की मटका मलाई कुल्फी जमकर खाने के लिए तैयार है।
मटके की कुल्फी मटके में ही सर्व करें। कुल्फी मोल्ड को हथेलियों के बीच लेकर रगडकर गर्म करें फिर चाकू  की सहायता से कुल्फी निकाल लिजिए, कंटेनर की कुल्फी को मनचाहे आकार में काटकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठण्डी  ठण्डी मटका मलाई कुल्फी सर्व कीजिए।
नोट- फुल क्रीम दूध रहेगा तो कुल्फी अच्छी बनेगी।
दूध को लगातार चलाते रहें अगर दूध जल जाएगा  तो कुल्फी का स्वाद खराब लगेगा।
क्रीम या मलाई न डालना चाहे तो भी कुल्फी अच्छी बनेगी।
ड्राई फ्रूट्स अपने मनपसंद के डाल सकते हैं।

कोल्ड कॉफ़ी आइस क्रीम के साथ - Cold coffee with Ice-Cream



सामग्री
2 बड़े चम्मच कॉफ़ी पाउडर
1 बड़ा चम्मच गरम पानी
3 बड़े चम्मच चीनी
2 कप दूध
8-10 बर्फ के टुकड़े

विधि

कॉफ़ी और चीनी को एक कप में डाल के गरम पानी डाल के फेटे जब तक चीनी पूरी तरह से घुल जाये .
फिर मिक्सर मे काफ़ी का घोल, दूध, और बर्फ के टुकड़े डाल के कुछ फेटे. फिर कांच के गिलास में डाल के ऊपर से आइस क्रीम डाल के तुरंत ही परोसे.

बिना अंडे के चॉकलेट आइसक्रीम - Eggless Chocolate Icecream

सामग्री
½ कप कोकोया पाउडर
½ कप चीनी (वाइट और ब्राउन)
½ कप कंडेंस्ड मिल्क
1.5 कप व्हिप्पिंग क्रीम
1 टीएसपी वैनिला एक्सट्रेक्ट
एक चुटकी नमक

विधि

कंडेंस्ड मिल्क और क्रीम को मिला के थोड़ी देर फेटे. फिर उसमे कोको पाउडर, नमक, चीनी, वैनिलाएक्सट्रेक्ट मिला के एलेक्टिक हैण्ड मिक्सर से फेटे.
जब क्रीम गाढ़ी हो जाये और उठाने पर गिरे नहीं तो मिश्रण आइसक्रीम ज़माने के लिए तैयार है. आइसक्रीम ज़माने के बर्तन में डाल के ढक के फ्रीज़र में रख दे 6 - 8 घंटे में आइसक्रीम जम के तैयार हो जाएगी.
फ्रीजर से निकालिए और सर्वे करिए.

चीकू ( सपोटा ) आइसक्रीम - Chikoo (Sapota) Icecream

सामग्री

½ कप व्हिप्पिंग क्रीम

¼ कप मीठा कंडेंस्ड मिल्क

1 कप चीकू पिसा हुआ (पेस्ट)

½ कप चीकू बारीक टुकडो में कटा हुआ

½ टीएसपी वैनिला एसेंस


विधि

प्यूरी बनाने के लिए सबसे पहले चीकू को छील के बीज निकाल दे और उसको ब्लेंडर में डाल के ब्लेंड कर ले. व्हिप्पिंग क्रीम को किसी गहरे बाउल में डाल के एलेक्टिरिक ब्लेंडर से या फिर हैण्ड ब्लेंडर से फेटे जब क्रीम गाढ़ी और क्रीम में पीक बनने लगे (जब क्रीम को ब्लेंडर से उठाये तो क्रीम गिरे नहीं) तो उसमे कंडेंस्ड मिल्क और वैनिला एसेंस डाल के एक बार और फेट ले.

क्रीम को एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दे, 2-3 घंटे के बाद निकाल के क्रीम में चीकू की प्यूरी और कटे हुए चीकू के टुकड़े मिला के चम्मच से फेट दे और फिर से ढक्कन बंद करके फ्रीजर में जमने के लिए रख दे.
6-8 घंटे के बाद आइसक्रीम पूरी तरह से जम के तैयार हो जाएगी, फ्रीजर से निकाल के सर्विंग बाउल में निकाले और ऊपर से कटे हुए ठन्डे चीकू से सजा के तुरंत ही खाए और खिलाये.


नोट : इसी तरह से किसी भी फ्रूट को क्रीम में मिला के आइसक्रीम बना सकते है, फलो सी बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिस्ट और नेचुरल स्वाद की होती है
(खरबूजा, सीताफल, आम, और नारियल से भी इसी तरह से आइसक्रीम बना सकते है.)

कोकोनट आइसक्रीम - Coconut Icecream

सामग्री

1 कप नारियल का पानी

1 कप गाढ़ा नारियल का दूध

½ कप कंडेंस्ड मिल्क

2 कप नारियल की मलाई

½ कप चीनी

1 कप गाढ़ी मिल्क क्रीम


विधि

क्रीम को किसी बड़े बर्तन में डाल के फेट ले. नारियल की आधी मलाई और पानी को मिक्सर में डाल के पेस्ट बना ले. आधी मलाई को छोटे छोटे टुकडो में काट ले. फेटी हुई क्रीम में नारियल का दूध, पिसा हुआ पेस्ट और कंडेंस्ड मिल्क मिला दे.

चीनी डाल के घुलने तक फेटे, फिर कटी हुई मलाई के टुकड़े मिला दे.
फ्रीजर में 6-8 घंटे के लिए रख दे.

जमने के बाद चम्मच से निकाले खाए और खिलाये.

वनिला आइस क्रीम - Vanilla Ice Cream

सामग्री
1 कप ताजी क्रीम
1 ½ कप फुल क्रीम दूध
1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लौर
½ कप चीनी
1 छोटा चम्मच वनिला एसेंस

विधि

आधे कप दूध में कॉर्न फ्लौर को घोल के अलग रख दे. बचे हुए दूध में चीनी डाल के उबलने के लिए गैस पर रखे, फिर उसमें कॉर्न फ्लोर वाला मिश्रण डाल के लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट तक उबाले.
गैस से उतार के ठंडा होने दे. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद उसमे क्रीम और वैनिला एसेंस मिला के अच्छे से फेटे. फिर किसी गहरे बर्तन में डाल के फ्रीजर में जमने के लिए रख दे. 5-6 घंटे के बाद जब आइस क्रीम जम जाये तो निकाल के एक मिक्सर में डाल में अच्छे से फेट दे.
फिर से उसी बर्तन में डाल के फ्रीजर में फिर से जमने के लिए रखदे.
जमने के बाद निकाल के खाए और खिलाये बाकी की बची वापस फ्रीजर में रख दे.