Health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Covid-19 Pandemic



*बीमारी पहचानिये*

◇  सूखी खाँसी + छींक  =  वायु-प्रदूषण 

○  खाँसी  + बलगम + छींक + बहती नाक  = साधारण ज़ुकाम

●  खाँसी  + बलगम + छींक  + बहती नाक  + शरीर दर्द  + कमजोरी  +  हलका बुखार  = फ्लयू

■  सूखी खाँसी  + छींक  +  शरीर दर्द +  कमजोरी  +  तेज़ बुखार  + साँस लेने में तकलीफ  =  *कोरोनावायरस*

सर्दी से बचने के उपाय - Prevention Of Winter Season Diseases

जब मौसम बदलता है तो बीमार होने की आशंका बढ़ ही जाती है। सर्दी का मौसम आते ही खांसी, जुकाम, सिरदर्द, बुखार आदि समस्याएं शुरू हो जाती हैं।अगर सही समय पर सही देखभाल न की जाए तो ये समस्याएं गम्भीर बीमारी का रूप धारण कर लेती हैं। इसके लिए हम कुछ आयुर्वेदिक व घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर इन बीमारियों से शुरुआत में ही छुटकारा पा सकते हैं। आइए जाने सर्दी से बचने के आयुर्वेदिक उपाय …

दाँतो की समस्याओं का निदान - Teeth Problem Solution

अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि मेरे दाँतो में दर्द है,मसूडों में सूजन है ,दाँत पीले हो गये हैं आदि। इन समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं जैसे-सही खानपान का न होना, दिनभर मुंह चलाते रहना, दाँतों की सही तरीके से सफाई न करना आदि। दाँतों की इन समस्याओं के कुछ घरेलू व आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाकर दूर किया जा सकता है…

लू और गर्मी से बचाव,लक्षण, व घरेलू इलाज - Prevention,Symptoms & Treatment for Heat & Heatstroke

गर्मी का मौसम आते ही चिलचिलाती धूप के कारण गर्म हवाएँ चलने लगती हैं, चारों तरफ का वातावरण एकदम गर्म हो जाता है और टेम्प्रेचर(Temperature) बढ़ जाता है जिसके कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिर भी घर से बाहर तो निकलना ही पड़ता है और इन समस्याओं से दो चार होना ही पड़ता है। पसीने से तर-बतर लोगों के शरीर में पानी और मिनरल्स (Water&Mineral) की कमी हो जाती है,और लू (Heat Stroke) लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इस साल तो कई राज्यों में तापमान 50 डिग्री को भी पार कर चुका है,ऐसे में और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखकर इन समस्याओं से निपटा जा सकता हैं तो आइये जाने लू लगने के बचाव,लक्षण व घरेलु इलाज....

आखोँ के लिए जरूरे बातें - Tips Of Eye Care

आंख कई छोटे हिस्सों से बनी एक जटिल ग्रन्थि है, जिनमें से प्रत्येक हिस्सा सामान्य दृष्टि के लिए जरुरी है। स्पष्ट देखने की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि आंख के सभी हिस्से परस्पर बेहतर तरीके से काम करते हैं कि नहीं। बेहतर विजन के लिए दोनों आँखें एक साथ आसानी से बराबर काम करती हैं। आंख ग्लोब की आकार की होती है और इसकी मोटाई या व्यास एक इंच होती है। आंख जो हम आइने में देखते हैं वो उसका सामने वाला हिस्सा है और इसके अंदर कई भाग होते हैं जैसे-
  • आंख की पुतली (The iris)
  • कार्निया (cornea) या आंखों की पुतली की रक्षा करने वाला सफेद भाग पुतली के भीतर का गोलाकार हिस्सा जिससे होकर आंखों में रोशनी जाती है
  • श्वेत पटल (The sclera- the white part)
  • नेत्र-श्लेषमला(The conjunctiva)

सेहत का रखे ख्याल - Take Care Of Your Health

*व्यायाम का करें नियमित अभ्यास – सूर्योदय से पहले उठकर पार्क जाएं,हरी घास पर नंगे पैर घूमें,दौड़ लगाएं, वाक करें, योगा,प्राणायाम करें, इन उपायों से शरीर से पसीना निकलता है, माँस पेशियों को ताकत मिलती है, शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है, अनेक शारीरिक एवं मानसिक रोगों से बचाव होता है, पूरे दिन भर बदन में चुस्ती फुर्ती रहती है, भूख अच्छी लगती है इसलिए नियमित रूप से व्यायाम अवश्य करें। 

*आधुनिक जीवन शैली की तेज रफ्तार एवं भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का विषय बहुत पीछे रह गया है और नतीजा यह निकला की आज हम युवावस्था में ही ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ह्रदय रोग, कोलेस्ट्रोल, मोटापा, गठिया, थायरॉइड जैसे रोगों से पीड़ित होने लगे हैं जो कि पहले प्रोढ़ावस्था एवं व्रद्धावस्था में होते थे और इसकी सबसे बड़ी वजह है खान पान और रहन सहन की गलत आदतें, आओ हम सेहत के इन् नियमों का पालन करके खुद भी स्वस्थ रहे तथा परिवार को भी स्वस्थ रखते हुए अन्य लोगों को भी अच्छे स्वास्थय के लिए जागरूक करें ताकि एक स्वस्थ एवं मजबूत समाज और देश का निर्माण हो, क्योंकि कहा भी गया है- पहला सुख निरोगी काया।

एलर्जी: कारण, लक्षण एवं उपचार - Allergy: Causes, Symptom, & Treatment

एलर्जी या अति संवेदनशीलता आज की लाइफ में बहुत तेजी से बढ़ती हुई सेहत की बड़ी परेशानी है कभी कभी एलर्जी गंभीर परेशानी का भी सबब बन जाती है जब हमारा शरीर किसी पदार्थ के प्रति अति संवेदनशीलता दर्शाता है तो इसे एलर्जी कहा जाता है और जिस पदार्थ के प्रति प्रतिकिर्या दर्शाई जाती है उसे एलर्जन कहा जाता है l एलर्जी किसी भी पदार्थ से ,मौसम के बदलाव से या आनुवंशिकता जन्य हो सकती है एलर्जी के कारणों में धूल ,धुआं ,मिटटी पराग कण, पालतू या अन्य जानवरों के संपर्क में आने से ,सौंदर्य प्रशाधनों से ,कीड़े बर्रे आदि के काटने से,खाद्य पदार्थों से एवं कुछ अंग्रेजी दवाओ के उपयोग से एलर्जी हो सकती है सामान्तया एलर्जी नाक ,आँख ,श्वसन प्रणाली ,त्वचा व खान पान से सम्बंधित होती है किन्तु कभी कभी पूरे शरीर में एक साथ भी हो सकती है जो की गंभीर हो सकती है l

एलर्जी के लक्षण –

इलाइची के फायदे

→इलाइची में विटामिन सी, जिंक, आयरन, पोटेशियम, कैल्सियम पाया जाता है.
इलाइची सिर्फ एक मसाला या माउथ फ्रेशनर नहीं है इसका सेवन करने से बहुत से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

घरेलु बातें - Home Remedies for health

1.पनीर कद्दुकस करते समय कद्दूकस पर थोडा तेल लगा ले पनीर चिपकेगा नहीं.

2.सुबह गोभी की सब्जी बनानी है तो गोभी को रात में बड़े टुकडो में तोड़ कर नमक के पानी में डाल कर रख दे गोभी के कीड़े निकल जायेगे तथा गोभी सफ़ेद और खिली खिली बनेगी.

तरबूज के फायदे - Health Benefits Of Watermelon

गर्मियों के मौसम में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो ही जाती है, इस स्थिति में ऐसे फल की आवश्यकता होती है जो हमें ठण्डक प्रदान करें और हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करें. ऐसे में तरबूज एक बेहतर फल है जिसको खाने से पेट भी पूरी तरह से भर जाता है और पानी की कमी भी पूरी हो जाती है, तरबूज में 92% पानी और 6% शक्कर, और विटामिन A, B, C, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन भी मौजूद होता है. 
तरबूज जो एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कई तरह की बीमारियों से लडने में हमारी मदद करता है, आप चाहे तो इसका जूस भी पी सकते है जो बहुत फायदेमंद होता है.आइये जानते हैं तरबूज के फायदे.

सब्जियों को उबालकर खाने के फायदे - Vegetable Boil Benifit

फल और सब्जी तो सभी खाते हैं, लेकिन उसको खाने का सही तरीका पता नहीं होता है जिसके कारण उसमें मौजूद पोषक तत्वों का फायदा नहीं मिल पाता है, अगर सब्जियों को सही तरीके से खाया जाए तो इसकी पौष्टिकता बनी रहती है, कुछ ऐसी भी सब्जियां हैं जिनको उबालकर खाया जाएं तो उनकी पौष्टिकता दुगुनी हो जाती है. हम अगर हफ्ते में दो बार इन्हें उबालकर खाएं तो मोटापा कम होता है, आप चाहें तो सब्जियों को सलाद में मिक्स करके भी खा सकते हैं, तो आइए जानें कौन सी वें सब्जियां हैं..

कपड़े से सम्बंधित उपाय - Home Remedied For Cloth

बच्चे हो या बड़े अक्सर ही अपने कपड़ों पर कोई न कोई दाग धब्बा लगा ही लेते हैं, जिनको साफ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है और हमारे लिए परेशानी का कारण बन जाता है, लेकिन कुछ ऐसे टिप्स है जिन्हें अपनाकर आसानी से समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है..