Soup - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Soup - Recipes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मसूर दाल सूप - Masoor Dal Soup

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)  
 
मसूर की दाल (धुली और भीगी हुई)  - 3 /4 कप 
बारीक कटा हुआ पालक   - 1कप
लहसुन की कली   - 2 से 3 
मक्खन  - 1 चमचम 
प्याज बारीक कटा हुआ  - 1
टमाटर कटा हुआ - 2
दूध  - 1/2कप
कालीमिर्च का पाउडर   - 1/2 छोटी चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच  
नमक   - स्वादानुसार 

परोसने के लिए

मक्खन - 1चम्मच 
ब्रेड स्टिक

बनाने की विधि 

* एक कुकर में मक्खन डाल के गरम करे फिर उसमे लिए लहसुन और प्याज़ डाल के कुछ सेकंड्स तक भूने फिर कटा हुआ टमाटर और धुली हुई दाल डाल दे, दो कप पानी डाल के कुकर को बंद करके 2 सीटी आने तक पका ले। 
* कुकर ठंडा होने के बाद पके हुए मिश्रण को मिक्सर में डाल के पीस ले। 
* मिश्रण को एक गहरे बर्तन में निकाल के गैस पर चढ़ाये, उसमे दूध, कटा हुआ पालक, नमक, और काली मिर्च डाल के मिलाये. एक कप पानी डाल के अच्छे से उबाल आने तक पकाए। 
* गैस बंद करके गर्मागर्म सूप मक्खन डाल के ब्रेड के साथ परोसे। 

नूडल्स सूप - Noodles Soup



सामग्री
गाज़र 1 बारीक कटी हुई
पत्तागोभी ½ कप बारीक कटी हुई
फ्रेंचबींस 6-7 बारीक कटी हुई
बेबी कॉर्न 2-3 लम्बे कटे हुए
नूडल्स 1/2 कप उबले हुए
सोया चंक्स 5-6 उबले हुए
तिल 1 चम्मच भुने हुए
पानी 2 कप
बटर 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
कालीमिर्च स्वादानुसार

विधि

पालक गोभी सूप - Palak Gobi Soup



सामग्री
गोभी कद्दूकस करी हुई 2 कप
बारीक कटा पालक 1 कप
बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच
कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच
दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा
लौंग 2
कालीमिर्च 4-5
मक्खन 1 बड़ा चम्मच
कॉर्नफ्लोर 1 चम्मच,
दूध 1/2 कप,
नमक स्वादानुसार,

विधि

एक पैन में मक्खन पिघलाएं, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च डाल दें,
अदरक, हरीमिर्च, पालक, गोभी डालकर धीमी आंच पर भूनें 5 मिनट बाद 3 कप पानी और नमक डालें, धीमी आंच पर पकने दें जब गोभी अच्छी तरह गल जाए, तब पानी में कॉर्नफ्लोर मिलाकर डालें दूध भी मिला दें, 2 मिनट और पकाएं.
आंच से उतार के कालीमिर्च पाउडर और स्वादानुसार सौस मिला कर गर्मागर्म परोसे.

टोमेटो सूप - Tomato Soup

सामग्री
टमाटर 250 ग्राम
कॉर्न फ्लोर 2 चम्मच
बटर 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
चीनी 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार

विधि

टमाटर को एक बर्तन में एक ग्लास पानी डाल के गलने तक उबले, गल जाने के बाद छान के सारे बीज और छिलका निकाल दे.
अब थोडा और पानी, कॉर्न फ्लोर, नमक, चीनी मिला के एक उबाल आने तक पकाए.
बटर और काली मिर्च का पाउडर मिला के ब्रेड के साथ गरमागरम परोसे.

स्वीट कॉर्न सूप - Sweet Corn Soup



सामग्री
स्वीट कॉर्न (मकई) 3 कप
पानी 4 कप
बटर 1 बड़ा चम्मच
कालीमिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार

विधि

एक कुकर में बटर गरम करे, उसमे मकई के डेन दल कर कुछ देर भुने, फिर पानी और नमक मिला के सीटी लगा दे, एक सीटी आने के बाद 5 मिनट धीमी आंच पर 5 मिनट और पकाइए, ठंडा होने दीजिये. ठंडा होने के बाद दो बड़े चम्मच दाने अलग निकल के रख लीजिये, बाकी दानो को मिक्सर में बारीक पीस लीजिये, पिसे हुए दानो को फिर से कुकर में डाल के गैस पर रख दीजिये एक उबाल आने तक पकाइए, अगर पानी कम लगे तो और मिला सकते है, काली मिर्च पाउडर और बचे हुए समूचे दानो को मिला कर गर्मागर्म परोसिये.

मिक्स वेज मूंग दाल सूप - Mix Veg Moong Daal Soup



सामग्री
¼ कप धुली मूंग दाल
1 कप बड़े टुकडो में कटा हुआ प्याज़
1 कप बड़े टुकडो में कटा हुआ
2 बड़े चम्मच गोभी बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच गाज़र बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच बटर या आयल
स्वादानुसार काली मिर्च का पाउडर
2 चम्मच नीबू का रस

विधि

वेज मंचोव सूप - Veg Manchow Soup



सामग्री (4-5 लोगो के लिए)

1/4 कप पत्तागोभी बारीक कटी हुई
1/4 कप गाजर बारीक कटी हुई
1/4 कप बींस बारीक कटी हुई
1/4 कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
4-5 मशरूम बारीक कटे हुए
4-5 हरे प्याज़ बारीक कटे हुए
2 छोटे चम्मच कद्दूकस करा हुआ लहसुन
2 छोटे चम्मच कद्दूकस करा हुआ अदरक
1बड़ा चम्मच हरा धनिया
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 चम्मच सोया सौस
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर 1 कप पानी में घुला हुआ
2 बड़े चम्मच तेल या बटर
1 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
4 कप पानी
स्वादानुसार नमक
ऊपर से सजाने के लिए
1 कप तले हुए नुडल्स

विधि

मिक्स वेज सूप - Mix Veg Soup



सामग्री
पत्ता गोभी 1 कप कद्दूकस करी हुई
गाज़र 1/2 कप कद्दूकस करी हुई
शिमला मिर्च 1 छोटी बारीक कटी हुई
फ्रेंच बीन्स 5-6 बारीक कटी हुई
पनीर 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
अदरक 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस करा हुआ
लहसुन 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस करा हुआ
सोया सौस 1 चम्मच
चिल्ली सौस 1 चम्मच
बटर 1 बड़ा चम्मच
कोर्न फ्लोर 2 चम्मच
नमक स्वादनुसार
कालीमिर्च पाउडर 1 चम्मच
अजीनोमोटो 1 पिंच

विधि

एक कुकर में बटर डाल के गरम करे गरम होने पर अदरक और लहसुन डाले कुछ देर पकाए, फिर सारी सब्जिय डाल दे कुछ देर भुने फिर 2 ग्लास पानी और नमक डाल के कुकर बंद कर दे 1 सीटी आने के बाद थोड़ी देर धीमी आंच पर पकने दे.
कुकर ठंडा होने पर खोले, कॉर्न फ्लोर को आधी कटोरी पानी में घोल कर मिला दे, धीमी आंच पर थोड़ी देर उबलने दे.
सोया सौस, चिल्ली सौस, अजीनोमोटो भी मिला दे. गरमागरम सूप कालीमिर्च और बटर डाल के परोसे.