Roti - Parada लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Roti - Parada लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नान - Naan

अक्सर आपने सुना होगा कि नान बनाने के लिए खमीर और तन्दूर की जरूरत पड़ती है, लेकिन हम बिना खमीर के ही नान बनायेगें और वह भी तवे पर जो खाने में एकदम खमीर वाले और तन्दूर में सींके नान की तरह ही साफ्ट और टेस्टी लगेगा। तो आइए शुरू करते हैं नान बनाना...

सामग्री
2 कप मैदा
1 कप गेहूँ का आटा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
3 बड़े चम्मच दही
2 बड़े चम्मच दूध
½ कप पानी
1 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच नमक
ऊपर से लगाने के लिए मक्खन या घी

बनाने की विधि

सबसे पहले चीनी, दही, दूध और पानी को मिला कर फेटते हुए मिश्रण बना ले।

मैदा, आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा
और नमक मिला के छान ले ताकि सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाये।

चीनी दही के मिश्रण को आटे में मिला के
हाथो से मुलायम आटा गूँथ ले।आटे को ढक कर आधे घटे के लिए रख दे।

आधे घटे के बाद तेल डाल के आटे को फिर से गुँथ
लें। हल्के गीले कपडे से ढक कर किसी गरम जगह पर
2-3 घंटे के लिए रख दें। जिससे उसमे खमीर उठ जाये (सर्दियों में थोडाज्यादा टाइम लगेगा खमीर उठने में)

खमीर उठे हुए आटे से बराबर की 10 गोल लोई बना ले। फिर उसकी रोटी बेल ले गोल या जैसा
नान आप बनाना चाहे।

तवा गरम करे तवे पर रोटी डाल के दोनों तरफ से
पका ले, फिर सीधे गैस पर डाल के भूरी चित्ती आने
तक दोनों तरफ से अलट पलट के सेक ले।

गरम गरम नान पर घी या बटर लगा दे या फिर ऐसे ही
अपनी मनपसंद दाल या ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाए और खिलाये।


नान रोटी - Naan Roti



सामग्री
1 कप गेहूं का आटा
1 कप मैदा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
3 बड़े चम्मच दही
2 बड़े चम्मच दूध
½ कप पानी
1 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच कलौंजी
1 छोटा चम्मच सफ़ेद तिल
1 छोटा चम्मच नमक
ऊपर से लगाने के लिए मक्खन या घी

विधि

मसाला अजवायन पूरी - Masala Ajwain Poori

पूड़ी तो कई तरह से बनायी जाती है जैसे भरवां पूड़ी, बेडमी पूड़ी, सादा पूड़ी आदि। आज हम मसाला अजवायन पूड़ी बनायेगें। इसे आटे में मसालों को मिला कर बनाया जाता है। मसालों की वजह से इसमें एक अलग ही स्वाद आता है। इसे नाश्ते में चाय के साथ खा सकते हैं या फिर आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं।   

सामग्री
2 कप आटा
1 चम्मच अजवायन
1 चम्मच लालमिर्च पाउडर 
1/2 चम्मच गरम मसाला 
1 बड़ा चम्मच तेल
1 चम्मच कसूरी मेथी
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

विधि
किसी बड़े बर्तन में आटा, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, अजवायन और नमक डाल के अच्छे से मिक्स कर दें। 
एक बड़ा चम्मच तेल डाल के अच्छे से मिला दे फिर पानी डाल के थोडा कड़ा आटा गूँथ लें।आटे को हल्के गीले कपडे से ढक कर15 मिनट के लिए अलग रख दें। 
आटे की एक बराबर छोटी छोटी लोई बना ले, छोटी छोटी पूरी बेल के रख लें। कढाई तेल डाल के गरम करे, गरम तेल में पूरी करारी और सुनहरी होने तक तल लें। 
गरम गरम पूरी अचार और आलू की सब्जी के साथ परोसे। 

मिस्सी रोटी - Missi Roti

मिस्सी रोटी विशेष रूप से उत्तर भारत में बनाई जाती है। बेसन, कसूरी मेथी और दूसरे मसाले की वजह से मिस्सी रोटी का अनोखा फ्लेवर आता है। मिस्सी रोटी को कभी भी ब्रेकफास्ट या डिनर के लिए बना सकते हैं। इसे दाल, सब्जी या अचार, चटनी के साथ गरमागरम खा सकते हैं। आइए शुरू करें मिस्सी रोटी बनाना...

सामग्री (7-8 रोटी के लिए)
1 कप बेसन
1 कप गेहूँ का आटा
चम्मच कद्दूकस करा हुआ अदरक
1 चम्मच कद्दूकस करा हुआ लहसुन
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच जीरा
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन 
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर 
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी 
1 पिंच हींग
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
2 बड़े चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
सेकने के लिए तेल या घी

विधि

सबसे पहले बेसन और आटे को मिला के छान लें।   फिर सारी सामग्री अच्छे से मिला कर पानी की सहायता से नरम आटा गूँथ लें। फिर ढक के 15-20 मिनट के लिए रख दे। 
 फिर से एक बार आटा गूँथ लें। मध्यम आकार के 7-लोई बना ले। 
फिर सूखा आटा डाल कर 5-6 इंच व्यास की थोड़ी मोटी रोटी बेल ले।
गरम तवे पर रोटी डाल दें। एक तरफ हल्का सिकने के बाद रोटी को पलट दें। दूसरी तरफ रोटी जब पूरी तरह से सिक जाये तो फिर रोटी को सीधे गैस पर भूरी चित्ती आने तक सेक ले। फिर रोटी पर घी या तेल लगा दें। या आप चाहें तो तवे पर ही रोटी को सेककर दोनों तरफ तेल लगा ले। इसी तरह से सारी रोटियाँ सेक ले। 
गरम गरम मिस्सी रोटी अपनी मनपसंद सब्जी, दाल या चटनी, अचार के साथ सर्व करें। 

भटूरे - Bhature

भटुरा एक बहुत ही लोकप्रिय पंजाबी व्यंजन है। छोले के साथ अगर गरमागर्म भटुरा मिल जाए तो छोले का स्वाद दुगुना हो जाता है। आइए आज जाने नर्म भटुरा बनाने का तरीका...
सामग्री  Ingredients
2 कप मैदा
2 टेबलस्पून सूजी 
½ कप दही
3/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर
1टीस्पून चीनी 
तलने के लिए तेल

बनाने की विधि   Method

सबसे पहले मैदा और सूजी को मिला कर छान ले। इसमें दो चम्मच तेल, बेकिंग सोडा, चीनी, और दही मिला लें।

फिर गुनगुने पानी के सहायता से आटा गूंध ले। आटा को ढक कर किसी गरम जगह पर कम से कम चार घंटे के लिए रख दे।

चार घंटे के बाद लोई बना कर गोल आकार में बेल लें।

कढाई में तेल गरम करे और भटुरे को हल्का सुनहरा होने तक तल ले। इसी तरह से सारे भटूरे तल ले गरमा गरम भटूरे छोले के साथ परोसें।