गुजिया - Gujhiya

होली आने ही वाली है वैसे तो होली के त्यौहार में कई तरह के पकवान बनाये जाते हैं, लेकिन गुजिया स्पेशल रूप से बनाया जाता है, बिना गुजिया के होली का रंग फीका पड़ जाता है. गुजिया तो कई तरह के होते हैं, लेकिन विशेष रूप से मावा गुजिया ही बनायी जाती हैं जो मावा(खोवा) और ड्राईफ्रूटस से भरी होती है. आइए जाने मावा गुजिया बनाने की विधि..

सामग्री

आटा गूँथने के लिए

मैदा                   250ग्राम (कप)
घी                     65ग्राम


स्टफिंग (भरावन) के लिए

मावा(खोवा)             200ग्राम
सूजी                     50ग्राम
चीनी                     200ग्राम
नारियल बूरा             50ग्राम
काजू                     25ग्राम(कटे हुए)
किशमिश                25 दाने
चिरौजी                   25ग्राम
इलायची                  4 पीसी हुई
तलने के लिए            तेल

बनाने की विधि -

→सबसे पहले किसी गहरे बर्तन में मैदा छान ले, इसमें घी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले, अब पानी की सहायता से कड़ा आटा गूँथ लें, इसे किसी गीले कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए रख दें.
→अब मिश्रण तैयार करने के लिए पैन में मावा डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें, पैन में 2चम्मच घी डालकर सूजी को हल्का भूरा होने तक भून ले.
→किसी बर्तन में सूजी, भुना मावा, पीसी हुई चीनी, सारे ड्राई फ्रुइट्स और इलायची डालकर अच्छी तरह मिला लें, अब भरावन तैयार है.
→आटे की छोटी-छोटी गोलियाँ बना लें, इन लोइयों की पतली-पतली पूरियां बेल लें, एक पूरी को गुजिया बनाने वाले सांचे पर रखे, अब एक तरफ 1 या डेढ चम्मच भरावन रखकर चारो किनारे पर पानी लगाकर सांचे को दबा दें, जो आटा बाहर निकल गया है उसे निकाल दें, इसी तरह सारे गुजिया बनाकर तैयार कर लें, आप चाहें तो पूरी को हाथ पर रखकर बीच में भरावन रखकर किनारो को चिपका दें, फिर उगंलियो की मदद से नीचे की तरफ मोड़ते हुए पतले पतले डिजाइन बना लें, बने गुझिया को हल्के भीगे हुए सूती कपड़े से ढक दें.
→अब कढ़ाई में तेल गर्म करके 4 से 5 गुजिया एक बार में डालकर धीमी आंच पर दोनो तरफ हल्का सुनहरा होने तक तले, इसी तरह सारे गुजिया तल लें, अब गुजिया को गर्मागर्म सर्व करें या ठंडा करके किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दे, जब आपका मन करें तब खाएं.

सुझाव

  • गुझिया का आटा न ज्यादा गीला और न ज्यादा सख्त होना चाहिए, पूरी के आटे जैसा ही होना चाहिए.
  • गुझिया के किनारों को अच्छे से चिपका दें वरना तेल में जाते ही गुझिया की भरावन फैल जाएगी.

चूरामटर - Churamatar

चूरा मटर बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश का मशहूर व्यंजन है. चूरा को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे कि- पोहा, चिवड़ा, चूडा आदि. बिहार के लोगों का फेवरेट नाश्ता है, यह मिनरल्स और विटीमिन से भरपूर है जो बनाने में आसान, बहुत हैल्दी और टेस्टी भी है तो शुरू करे इसे बनाना ...


सामग्री 

चूरा                    2 कप
हरा मटर              1कप
प्याज                  1बारीक कटी हुई
टमाटर                1बारीक कटी हुई
हरी मिर्च              3 बारीक कटी हुई
लहसुन                4 कली
अदरक                छोटा टुकड़ा
जीरा                   1टीस्पून
हल्दी                   1/2 चम्मच
लाल मिर्च              1/2 चम्मच
गरम मसाला           1/2चम्मच
नमक                  स्वादानुसार
तेल                    3 बड़े चम्मच
हरा धनिया            3 चम्मच


बनाने की विधि

→सबसे पहले पैन में तेल गर्म करेगें इसमे जीरा डालेगें जब जीरा चटकने लगे तब हरीमिर्च और कुचले हुए अदरक लहसुन डालेगें फिर प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भुनेगें, फिर इसमें मटर भी डालकर 2 मिनट के लिए ढ़क देगें.
→अब टमाटर और सारे मसाले भी डाल देगें इसे अच्छी तरह भुनेगें, इसमें चूरा और नमक डालकर इसे अच्छी तरह से मिलायेंगे ताकि सारे मसाले चूरा में अच्छी तरह से मिक्स हो जाये, 2 मिनट बाद गैस बंद कर देगें।

5-अब सर्विसिंग प्लेट में इसे निकालकर हरे धनिये से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें.


सुझाव

चूरा मोटा होना चाहिए नहीं तो चूरा मैश हो जायेगा.