एलर्जी: कारण, लक्षण एवं उपचार - Allergy: Causes, Symptom, & Treatment

एलर्जी या अति संवेदनशीलता आज की लाइफ में बहुत तेजी से बढ़ती हुई सेहत की बड़ी परेशानी है कभी कभी एलर्जी गंभीर परेशानी का भी सबब बन जाती है जब हमारा शरीर किसी पदार्थ के प्रति अति संवेदनशीलता दर्शाता है तो इसे एलर्जी कहा जाता है और जिस पदार्थ के प्रति प्रतिकिर्या दर्शाई जाती है उसे एलर्जन कहा जाता है l एलर्जी किसी भी पदार्थ से ,मौसम के बदलाव से या आनुवंशिकता जन्य हो सकती है एलर्जी के कारणों में धूल ,धुआं ,मिटटी पराग कण, पालतू या अन्य जानवरों के संपर्क में आने से ,सौंदर्य प्रशाधनों से ,कीड़े बर्रे आदि के काटने से,खाद्य पदार्थों से एवं कुछ अंग्रेजी दवाओ के उपयोग से एलर्जी हो सकती है सामान्तया एलर्जी नाक ,आँख ,श्वसन प्रणाली ,त्वचा व खान पान से सम्बंधित होती है किन्तु कभी कभी पूरे शरीर में एक साथ भी हो सकती है जो की गंभीर हो सकती है l

एलर्जी के लक्षण –

मीठी लस्सी - Sweet Lassi

गर्मी के मौसम में शरीर में ठण्डक बनाए रखने लिए ठण्डी चीजों का सेवन करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए दही बहुत ही फायदेमंद साबित होता है क्योंकि दही कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन से भरपूर होता है। यह हमारे खाने को पचाने में मदद करता है। लस्सी दही से बना एक पेय है जो ज्यादातर गर्मी के मौसम में बनाया जाता है। वैसे तो पूरे भारत में लस्सी कई तरह से बनायी जाती है, लेकिन पंजाब और उत्तरी भारत में मीठी लस्सी ज्यादातर प्रसिद्ध है। इसे बनाना बहुत ही आसान है, तो आइए आज मीठी लस्सी बनाया जाए...
सामग्री 
500 ग्राम ताजा दही 
1/2 कप दूध 
7-8 चम्मच चीनी 
6-8 बर्फ के टुकड़े 
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
2 बादाम बारीक कटे हुए 
1 चम्मच मलाई (यदि आप चाहें) 

बनाने की विधि 

सबसे पहले दही, दूध, चीनी को मिक्सी के जार में डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें। आप चाहें तो मथनी  से भी मथ सकती हैं। 
फिर इसमें बर्फ के टुकड़े और इलायची पाउडर डाल कर एक बार फिर से मिक्सी को चलाएं ताकि सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाए। 
अब लस्सी को गिलास में डाल कर ऊपर से मलाई डालें। इलायची पाउडर और बादाम  से गार्निश करके ठन्डी लस्सी सर्व करें। आप चाहें तो लस्सी को फ्रिज में रखकर बाद में भी सर्व कर सकती हैं।