नवरतन कोरमा सब्जी - Navratan Korma Sabji

सामग्री 
• 100 ग्राम पनीर
• एक कप मखाने

• 10-12 काजू
• 10-12 फ्रेंच बीन्स
• आधा कप गोभी

• एक चौथाई कप गाजर
• एक चौथाई कप हरी मटर
• 10-12 किशमिश
• 1 मध्यम आकार का प्याज़
• 2-3 हरी मिर्च
• 1 इंच का टुकड़ा अदरक
• 2 मध्यम आकार का टमाटर
• 3-4 चम्मच घी या तेल
• 3-4 लौंग
• 3-4 तेज पत्ता
• 2 हरी इलायची
• 1 इंच का टुकड़ा दाल चीनी
• 2 लाल मिर्च
• 1 चम्मच धनिया पाउडर
• आधा चममच गरम मसाला
• नमक स्वादानुसार
• आधा कप खोया (मावा)
• आधा कप क्रीम या मलाई
• आधा चम्मच चीनी

विधि

→प्याज़ को लम्बे टुकडो में काट के थोड़े से पानी में उबाल के अलग रख दे. ठंडा हो जाने पर प्याज़, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना ले, टमाटर को भी पीस कर पेस्ट बना ले.
→सारी सब्जियों को एक इंच के टुकडो में काट के धो ले और एक बर्तन में पानी डाल के उबलने के लिए चढ़ा दे, पकने के बाद अलग रख दे, मखाना और काजू को थोड़े से तेल में करारा होने तक भुन  के अलग रख ले , पनीर को हल्का गुलाबी होने तक तल ले, चाहे तो बिना तले भी डाल सकते है.
→अब कढाई में तेल गरम जीरा, दालचीनी, लौंग, तेजपत्ता,और समूची लाल मिर्च) डाले, मसाले भुन जाने के बाद, प्याज़ का पेस्ट डाले सुनहरा होने तक भूने.
→अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च पावडर और टमाटर पेस्ट भी मिला दे, तेल छोड़ने तक मसाला भुने, अब खोये
को कद्दूकस कर के मसाले में मिला दे कुछ मिनट और भुने, फिर एक कप पानी मिला के उबाल आने तक पकाए, अब उबली हुई सब्जिया, पनीर, काजू और मखाने भी मिला दे.
→ताज़ी क्रीम या मलाई को फेट कर मिला दे, किशमिश और आधा चम्मच चीनी भी मिला दे, अब धीमी आंच पर
3-4 मिनट तक सब्जियों को पकने दे. गरम मसाला मिला के आंच से उतर ले.
→गरम रोटी, नान या पूरी के साथ  परोसिये.

दम आलू खट्टा मीठा सब्जी - Dam Aaloo Khatta Mitha Sabji

सामग्री
• 10-12 आलू छोटे आकार के(उबले हुए)
• 2 प्याज
• 2 टमाटर
• 3-4 हरी मिर्च
• 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

• 1 चम्मच पिसा हुआ नारियल
• 2 चम्मच टोमैटो कैचप
• 1 चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया पाउडर
• 1 लौंग
• 1 इंच दालचीनी
• 1 बड़ी इलायची
• 1 चम्मच गरम मसाला
• 1 चम्मच जीरा
• 1 तेज पत्ता
• 2 सूखी लाल मिर्च
• 3 चम्मच तेल
• नमक- स्वादानुसार

विधि

→प्याज को पीस का बारीक पेस्ट बना ले. टमाटर और हरी मिर्च का भी पेस्ट बना लीजिये, एक कटोरे में पानी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को मिलाइये और किनारे रख दीजिये. एक फ्राइंग पैन में तेल डालिये, उसमें जीरा, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, लौंग, दालचीनी और इलायची डालिये.
→अब पैन में पिसा हुआ प्याज़ डाले, अदरक लहसुन पेस्ट का भी डाले और 2 मिनट के लिये हाई फ्लेम पर पकाएं, अब कटोरे वाला मसाला और टमाटर का पेस्ट भी पैन में डालिये और अच्छी तरह से मिक्स करें, धीमी आंच तेल तेल छोड़ने तक मसाले को भूने, अब इसमें पिसा हुआ नारियल, गरम मसाला और टोमेटो कैचप डालें और 2 मिनट के लिये पकाएं तब तक के लिये उबले हुए आलुओं को छील लें जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें उबले हुए आलू डाल कर 3 मिनट के लिये पकाए. 
→आपका आलू दम पूरी तरह से तैयार है, इसे गार्निश करने के लिये इस पर कटी हुई हरी धनिया डालिए और रोटी तथा चावल के साथ परोसिये.