केला के कोफ्ते - Kela ke Kofte

पका केला तो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है, लेकिन कच्चा केला कम फायदेमंद नही है, कच्चा केले की कई तरह की सब्जियां भी बनाई जाती है, आज हम कच्चे केले के कोफ्ते बनायेंगे जो बहुत ही लाजबाब और स्वादिष्ट होता है, इसे दोपहर के समय या रात के समय खाया जा सकता है. आइए जाने केले के कोफ्ते बनाने की विधि ...


सामग्री

कोफ्ते बनाने के लिए 

कच्चा केला                    5से 6
बेसन                           100ग्राम(1कप)
प्याज                           1बारीक़ कटी हुई
हरी मिर्च                       2 बारीक़ कटी हुई
अदरक-लहसुन का पेस्ट      1/4 चम्मच
हल्दी                           1/4 चम्मच
गरम मसाला                   1/4 चम्मच
नमक                           स्वादानुसार
तेल                             तलने के लिए


करी(ग्रेवी) बनाने के लिए

प्याज                   3 प्याज पिसी हुई
टमाटर                 1 बारीक़ कटी हुई
हरी मिर्च               3 बारीक़ कटी हुई
अदरक                 1/2इंच टुकड़ा पिसी हुई
लहसुन                 5से6कली पिसी हुई
लाल मिर्च पाउडर     1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर          1/2 चम्मच
धनिया पाउडर         1 चम्मच
गरम मसाला           1चम्मच
जीरा                    1/4 चम्मच
हींग                     1चुटकी
हरा धनिया              सजाने के लिए
नमक                   स्वादानुसार
तेल                      तलनेके लिए


बनाने की विधि 

→सबसे पहले केला को धोकर छिल ले, फिर उबाले,उबले केला को अच्छी तरह से मैश कर ले, अब इसमें कोफ्ते बनाने की सारी सामग्री अच्छे से मिला ले, इस मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल या अंडाकार कोफ्ते का शेप दे.
→कड़ाही में तेल गर्म होने पर 4 से 5 कोफ्ते डालकर सुनहरा होने तक तल ले, इसी तरह से बचे कोफ्ते को भी तल ले.
→कड़ाही में तेल डालकर गर्म करे, इसमें तेजपत्ता, जीरा फिर हरी मिर्च डाल दें और बचे हुए प्याज भी डाल दे, जब प्याज सुनहरा हो जाये तब उसमे टमाटर, पिसा हुआ अदरक लहसुन और प्याज डालकर भून लें.
→अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लालमिर्च डालकर भून लें, अब गरम मसाला भी डाल दें इसे अच्छी तरह से भून ले, जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमे पानी और नमक डालकर ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पकाए, इसके बाद हींग को थोड़ी सी पानी में घोलकर ग्रेवी में डाल दे, जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें कोफ्ते डालकर 1 मिनट तक पकाए, इसे कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दे.
→अब सर्विसिंग बाउल में कोफ्ते निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.


सुझाव

1-कोफ्ते को ज्यादा देर तक ग्रेवी में न पकाए, नहीं तो ये टुट जाता है.
2-जितनी गाढ़ी या पतली ग्रेवी चाहिए उस हिसाब से पानी डाले.

मूली के पराठे - Muli ke Parade

मूली सेहत से भरपूर होता है, मूली के पराठे सुबह नाश्ते व बच्चों के टिफीन के लिए भी एक अच्छा आप्शन है, जो खाने मे बहुत ही टेस्टी व पौष्टिक होता है तो आइये मूली के पराठे बनाने की विधि..


सामग्री


मूली               500ग्राम
आटा              400ग्राम
जीरा               1/2छोटी चम्मच
आजवाइन         1/4छोटी चम्मच
मगँरैला            1/4 छोटी चम्मच
सौंफ               1/4 छोटी चम्मच
हरी मिर्च           3 से 4
लहसुन             3 कली
अदरक             1/2इंच का टुकड़ा
हरा धनिया         1/4 कटोरी(बारीक कटी हुई)
अमचूर पाउडर    1/2 चम्मच
हल्दी               1/2 चम्मच
धनिया पाउडर     1चम्मच
नमक               स्वादानुसार
तेल                 पराठा सेकने के लिए

बनाने की विधि 


→सबसे पहले मूली को कद्दूकस कर लेंगे, अब इसे पैन में या कुकर में 15 मिनट तक हल्का उबाल लें, इसे ठंडा होने के लिए रख दें, ठंडा होने के बाद इसे निचोड़ कर सारा पानी निकाल दें.
→अब आटे को नरम गूँथ लें, हरी मिर्च, अदरक , लहसुन को कुचल लें, अब कढ़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें, अब इसमें जीरा, आजवाइन, स़ौफ, मँगरैला डाल दें, जब ये चटकने लगे तो हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें, फिर धनिया, हल्दी और अमचूर भी डाल दें, अब इसमें मूली और नमक डालकर अच्छे से भूने, इसमें हरा धनिया भी मिला सकते है.
→अब पराठे बनाएगें, इसके लिए आटे से थोड़ा सा आटा लेकर गोल लोई बनाकर बीच से गहरा करके उसमें 1चम्मच भरावन डालकर अच्छे से बन्द करके चपटा करें, हाथों की मदद से इसे थोड़ा फैला लें, अब दोनों तरफ से हल्के हाथों बेलें.
→गर्म तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तेल लगाकर अच्छे से सेंके, इसी तरह से बाकी बचे पराठे भी बना लें, आप इसे हरे धनिये की चटनी के साथ या अपने मनपसंद चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

सुझाव

अगर भरावन ज्यादा गीला है तो इसमें एक उबला आलू मैश करके मिला दे, इससे स्वाद भी अच्छा लगेगा और पराठे बेलते समय नहीं फटेगे.