शाही काजू आलू करी Shahi Kaju Aaloo Curry

शाही काजू आलू की सब्जी एक तरह का मुगलई
पकवान है। इसे गाढ़ी ग्रेवी के साथ बनाया जाता है। दही व काजू इसकी ग्रेवी को स्मूद बनाता है।
यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। इसे पराठा या नान के साथ खाया जा सकता है। तो चलिए शुरू करे शाही काजू आलू करी बनाना...

सामग्री  Ingredients

5 आलू छोटे आकार के(200ग्राम)
4 टेबलस्पून काजू
1इंच अदरक का टुकड़ा
5 कली लहसुन
1 हरी मिर्च
2 प्याज बारीक कटे हुए
1 टमाटर
1/2 टी-स्पून कालाजीरा
1 तेज पत्ता
2 हरी इलायची
4 लौंग
1इंच दालचीनी का टुकड़ा
6-7 काली मिर्च
1 टी-स्पून धनिया पाउडर
1/2 टी-स्पून जीरा पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून लालमिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून कटी हुई हरी धनिया
1/4 कप ताजा दही फेटा हुआ
1/4 कप दूध
4 टेबलस्पून तेल आलू तलने के लिए और सब्जी पकाने के लिए
स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि   Method

सबसे ‌पहले आलू को धोकर छील ले फिर 1 इंच के टुकडो में काट लें।

कड़ाही में तेल डाल कर गरम करे, कटे हुए आलू डाल कर सुनहरा होने तक तल लें।बचे हुए तेल में दो चम्मच काजू डाल कर तल लें।

फिर कड़ाही में एक चम्मच तेल डाल कर गरम करें इसमें इलायची, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च, काजू डालकर कुछ सेकेंड भूनें फिर प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर पारदर्शक होने तक भूनें। इसे प्लेट में निकाल कर ठंडा करके पेस्ट बना लें।

अब उसी कढाई में दो चम्मच तेल डाल कर गरम करे, काला जीरा, तेजपत्ता डाल दें,जब जीरा चटकने लगे तब  प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भूनें।
फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डाल कर दो मिनट तक भूनें। फिर इसमें प्याज मसाले का पेस्ट डाल कर 5 मिनट भूनें।

अब टमाटर को पीसकर पेस्ट बना ले। टमाटर का पेस्ट डाल कर तेल अलग होने तक
भूनें ‌।

अब इसमें दही डाल कर पानी सूखने तक भूने, दूध और 1/2 कप पानी डाल कर उबलने दे।अंत में नमक भी डाल दें।

तले हुए आलू और काजू डाल कर ढककर धीमी आंच पर गाढ़ा होने और आलू के पकने तक पकाएं। शाही काजू आलू की सब्जी को हरा धनिया व तले हुए काजू से गार्निश करके गरमागरम पराठे या नान के साथ सर्व करें।

ढोका दलना Dhoka Dlana

ढोका दलना एक प्रसिद्ध व पारम्परिक बंगाली व्यंजन है। इसमें चने की दाल को पीसकर केक (ढोका) बनाया जाता है। इसके टुकड़े करके फ्राई करते हैं। दलना यानी कि ग्रेवी जो टमाटर व मसालों से तैयार किया जाता है। फिर फ्राई टुकड़े को ग्रेवी में डाल कर ढोकला दलना तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि इसे बिना लहसुन व प्याज के बनाया जाता है। इसलिए इसे पूजा के समय भी बनाया जाता है।

सामग्री  Ingredients

ढोका के लिए

1 कप चना दाल
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
1/2 टीस्पून जीरा
2 हरी मिर्च
2 पिंच हींग
2 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक

दलना(ग्रेवी) के लिए

2 बड़े टमाटर
2 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
1/2 टी-स्पून जीरा
1/2 टी-स्पून जीरा पाउडर
1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टेबल स्पून घी
1/2 टी-स्पून गरम मसाला
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 पिंच हींग
तेल तलने के लिए और मसाला भूनने के लिए
स्वादानुसार नमक

नाने की विधि  Method

सबसे पहले चना दाल को धो कर 4-5 घंटे के लिए भिगो दे, फिर दाल , अदरक वाली हरी मिर्च को बारीक पीस ले। थोड़ा पानी डाल दें दाल अच्छे से पीस जायेगा।

अब एक कढाई में दो चम्मच तेल गरम करे और जीरा चटकाए  हींग और हल्दी डाले फिर पिसी हुई दाल और नमक डाल दे। इसे ‌लगातार चलाते हुए भूने, जब दाल भुन के पक जाये और उसका पानी सूख जाये तब गैस बंद कर दे। लगभग 10   मिनट तक पकाएं।

अब एक बड़ी थाली में तेल लगा ले और दाल को उसके ऊपर करीब आधा इंच पतला फैला दे, और ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद डायमण्ड शेप या मनचाहे शेप में टुकड़े काट ले, फिर एक कढाई में तेल गरम करे और दाल के टुकडो को उसमे डाल कर हल्का सुनहरा होने तक तल ले, सारे टुकड़े इसी तरह से तल के अलग रख ले।

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लें।
अब एक कढाई में दो चम्मच तेल गरम करे, फिर जीरा डाले, हींग डाले, फिर पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल के भूने, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डाल कर तेल के अलग होने तक भूनें। इसमें नमक भी डाल दें।

फिर 2 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर उबलने दे, उबलने के बाद तले हुए टुकड़े डाले और करीब 5-6 मिनट तक और पकाए, गरम मसाला डाल के गैस बंद कर दे।

लिजिए तैयार है ढोका दलना। इसे सर्विसिंग बाउल में निकाल कर  ऊपर से हरी धनिया से सजाकर चावल के साथ सर्व करें।