सामग्री
• 1 कप फूलगोभी कद्दूकस करी हुई
• 100 ग्राम पनीर कद्दूकस करा हुआ
• 2 बड़े चम्मच बेसन
• 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• एक चौथाई चम्मच कसूरी मेथी
• नमक स्वादानुसार
• तेल तलने के लिए
तरी के लिए
• तेल 2 चम्मच
• 1 बड़ा प्याज़
• 1 बड़ा टमाटर
• आधा चम्मच हल्दी
• आधा चम्मच धनिया पाउडर
• आधा चम्मच जीरा पाउडर
• आधा चम्मच गरम मसाला
• दो साबुत लाल मिर्च
• आधा चम्मच जीरा
• हरी धनिया बारीक कटी हुई 2 चम्मच
बनाने की विधि
→तेल छोड़ कर कोफ्ते की सारी सामग्री मिला ले, और उसके छोटे छोटे गोले बना ले. कढाई में तेल गरम करके
सुनहरा तल के अलग रख ले., प्याज़ टमाटर को पीस कर पेस्ट बना ले.
→अब कढाई में दो चम्मच तेल डाल के जीरा और साबुत मिर्च तोड़ के डाले, जीरा हो जाने पर प्याज़ और टमाटर
का पेस्ट डाल दे. उसमे हल्दी, धनिया पाउडर, और जीरा पाउडर भी मिला दे, तेल छोड़ने तक भूने, दो कटोरी पानी मिला दे जब करी उबलने लगे तो उसमे कोफ्ता डाल दे, 5 मिनट और पकाए.
→गरम मसाला और हरा धनिया मिला के आंच से उतार के गरमा गरम रोटी या चावल के साथ परोसे.
सामग्री
• 2 चम्मच तेल
• 2 कप मेथी पत्ती (बारीक कटी हुई)
• आधा चम्मच जीरा
• 1 कप मटर उबले हुए
• 2 प्याज़ बारीक कटा हुआ (एक प्याज़ बारीक काट ले एक का पेस्ट बना ले)
• 3 बड़े चम्मच दूध
• 3 कली लहसुन
• 1 इंच का टुकड़ा अदरक
• नमक स्वादानुसार
• काजू 8-10
• क्रीम या मलाई आधा कप
• 2 हरी मिर्च
• गरम मसाला
बनाने की विधि
→मेथी पत्ती को साफ करके आधा चम्मच नमक मिला के 15 मिनट के लिए रख दे, 15 मिनट के बाद सारा पानी निचोड़ के निकाल दे.
→1 प्याज़, लहसुन, अदरक, काजू और हरी मिर्च का पेस्ट बना ले, क्रीम और काजू को भी मिक्स करके पेस्ट बना ले.
→अब कढाई में एक चम्मच तेल गरम करे तेल में जीरा डाले जीरा होने पर मेथी पत्ती डाल के 3-4 मिनट भूने और प्लेट में निकाल ले, अब फिर से एक चम्मच तेल गरम करे और कटा हुआ प्याज़ डाले और सुनहरा होने तक भूने अब इसमें पेस्ट मिला दे और तब तक भूने जब तक मसाला तेल न छोड़ दे, काजू और क्रीम वाला पेस्ट भी मिला दे और एक मिनट और पकाए, मटर और मेथी पत्ती मिलाये, नमक और दूध भी मिला दे, एक कप गरमपानी मिला के 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए गरम मसाला मिला के आंच बंद कर दे.
→गरमा गरम मेथी मलाई मटर रोटी और चावल के साथ परोसिये.