मूली के पराठे - Muli ke Parade

मूली सेहत से भरपूर होता है, मूली के पराठे सुबह नाश्ते व बच्चों के टिफीन के लिए भी एक अच्छा आप्शन है, जो खाने मे बहुत ही टेस्टी व पौष्टिक होता है तो आइये मूली के पराठे बनाने की विधि..


सामग्री


मूली               500ग्राम
आटा              400ग्राम
जीरा               1/2छोटी चम्मच
आजवाइन         1/4छोटी चम्मच
मगँरैला            1/4 छोटी चम्मच
सौंफ               1/4 छोटी चम्मच
हरी मिर्च           3 से 4
लहसुन             3 कली
अदरक             1/2इंच का टुकड़ा
हरा धनिया         1/4 कटोरी(बारीक कटी हुई)
अमचूर पाउडर    1/2 चम्मच
हल्दी               1/2 चम्मच
धनिया पाउडर     1चम्मच
नमक               स्वादानुसार
तेल                 पराठा सेकने के लिए

बनाने की विधि 


→सबसे पहले मूली को कद्दूकस कर लेंगे, अब इसे पैन में या कुकर में 15 मिनट तक हल्का उबाल लें, इसे ठंडा होने के लिए रख दें, ठंडा होने के बाद इसे निचोड़ कर सारा पानी निकाल दें.
→अब आटे को नरम गूँथ लें, हरी मिर्च, अदरक , लहसुन को कुचल लें, अब कढ़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें, अब इसमें जीरा, आजवाइन, स़ौफ, मँगरैला डाल दें, जब ये चटकने लगे तो हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें, फिर धनिया, हल्दी और अमचूर भी डाल दें, अब इसमें मूली और नमक डालकर अच्छे से भूने, इसमें हरा धनिया भी मिला सकते है.
→अब पराठे बनाएगें, इसके लिए आटे से थोड़ा सा आटा लेकर गोल लोई बनाकर बीच से गहरा करके उसमें 1चम्मच भरावन डालकर अच्छे से बन्द करके चपटा करें, हाथों की मदद से इसे थोड़ा फैला लें, अब दोनों तरफ से हल्के हाथों बेलें.
→गर्म तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तेल लगाकर अच्छे से सेंके, इसी तरह से बाकी बचे पराठे भी बना लें, आप इसे हरे धनिये की चटनी के साथ या अपने मनपसंद चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

सुझाव

अगर भरावन ज्यादा गीला है तो इसमें एक उबला आलू मैश करके मिला दे, इससे स्वाद भी अच्छा लगेगा और पराठे बेलते समय नहीं फटेगे.

मूली के पत्ते के टिक्के - Muli ke Patte ke Tikke


मूली के पत्तों को अक्सर हम फेंक देते हैं क्यों कि हमें मालूम नहीं होता  है कि ये हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते है, आज हम इन पत्तों से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट टिक्के बनाएगें जिसे शाम के समय नाश्ते में खा सकते हैं. आइए जाने मूली के पत्ते के टिक्के बनाने की विधि...


सामग्री  


मूली के पत्ते           250 ग्राम
बेसन                  100 ग्राम  
हल्दी                  1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर    ½चम्मच         
अजवाईन             ½चम्मच
हरी मिर्च              3-4(बारीक कटी हुई)
लहसुन                2-3 कली(कुचले हुए) 
हरा धनिया            1/4कटोरी (बारीक कटे हुए)
नमक                  स्वादानुसार 
तेल                    तलने के लिए 


बनाने की विधि   

→सबसे पहले पत्तों को धोकर बारीक काट लें, इसमें नमक मिला कर 10 मिनट के लिए रख दें.

→अब इसका सारा पानी निचोड़ ले, इसमें सारी सामग्री डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.

→इस मिक्चर से गोल टिक्कीनुमा बना लें, पैन गर्म करके उसमें 2चम्मच तेल डाल दें उसमें 3-4 टिक्की डाल कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें, सेंकते समय पहले आँच धीमी रखें फिर तेज आँच करके सेंक लें.

→इसी तरह बाकी बचे टिक्की भी सेंक ले, इसे हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.